Saturday, September 19, 2020

आर्यों में रक्त-शुद्धता और ब्राह्मण प्रगतिशीलता

दिग्घनिकाय में अम्बट्ठ सुत्त का लब्ब-ओ-लुबाब यह है कि अम्बष्ठ नामक एक ब्राह्मण गौतम बुद्ध से मिलने आता है. उसे अपने ब्राह्मण होने का गर्व है. बुद्ध से वह शिकायत करता है, कि उनका शाक्य जन बड़ा ही असभ्य है. क्योंकि एक बार जब वह ब्राह्मण शाक्यों के सभागार में पहुँचा, तो सारे लोग आपस में खूब मजाक और चुहलबाजी कर रहे थे. किसी ने अम्बष्ठा का अभिवादन नहीं किया. अम्बष्ठ के अनुसार ‘क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र ब्राह्मणों के सेवक हैं’(यहाँ ब्राह्मण शब्द जातिवादी नहीं है). बुद्ध ने अम्बष्ठ के कुल के बारे में पूछ तो उसने कान्ह(काला) गोत्र का कान्हायन बताया. तब बुद्ध उसे कान्ह की उत्पत्ति की बात बताते हैं. बुद्ध का शाक्य वंश इक्ष्वाकु से उत्पन्न बताया गया है. इक्ष्वाकु की दासी से कान्ह की उत्पत्ति बतायी गयी है. इस आधार पर शाक्यों की कान्हायनों के ऊपर सामाजिक श्रेष्ठता का दावा किया गया है. इसपर बुद्ध ने अम्बष्ठ को उन तमाम तर्कों का सामना कराया जिससे ब्राह्मणों की तुलना में क्षत्रिय श्रेष्ठता साबित होता है. इस स्थान पर बुद्ध ने ब्राह्मण सनत्कुमार के एक प्रसिद्ध कथन को अम्बष्ठ के सामने उद्धृत किया है. कहा,

‘क्षत्रिय वो श्रेष्ट है जो अपनी वंशगत शुद्धता को महत्व देता है. लेकिन देवताओं एवं मनुष्यों में श्रेष्ठ उसे माना जाता है, जो बुद्धि और सदाचार में श्रेष्ठ है’.

-----------------

बुद्ध के समय आर्य समुदाय के बीच पहले से चले आ रहे पुर्वग्रह, और विकसित होती हुई नई सोच के बीच के अंतर को प्रदर्शित समझने में यह प्रसंग महत्वपूर्ण है. क्षत्रियों की श्रेष्ठता के दावे के पीछे का कारण हम वंशगत रक्त शुद्धता को पाते है. वहीं ब्राह्मणों की श्रेष्ठता के दावे का आधार उस समय की यह प्रगतिशील सोच थी कि आर्यों के बीच बुद्धि और सदाचार में श्रेष्ठ होना ही श्रेष्ठता का मानदण्ड है. शाक्यों की उत्पत्ति की कहानी भी वंशगत रक्त शुद्धता को उजागर करता है. कहा गया है कि इक्ष्वाकु की प्रिय रानी के पुत्र को राजा बनाने के लिये इक्ष्वाकु ने अपने अन्य पुत्रों को हिमालय की तराई में निष्कासित कर दिया. शाक(टीक) वन में रहने वाले उन भाइयों ने अपनी रक्त शुद्धता को बचाये रखने के लिये अपनी बहनों से ही संतान उत्पत्ति की. और रक्त शुद्धता के इसी आधार पर शाक्य खुद को श्रेष्ठ मानते थे. 

इस कहानी से प्राचीन आर्यों के बीच रक्त शुद्धता के महत्व को समझा जा सकता है. ब्राह्मणवादी पौराणिक ग्रंथों के मुआयना से भी यह स्पष्ट हो जाता है कि प्राचीन क्षत्रियों की वंशावलियों में सारे विवाह सम्बंध निकट रक्त सम्बंधियों में पाये जाते हैं. दूसरी तरफ धर्मशास्त्रीय ब्राह्मणवादी दृष्टिकोण, जो कि अधिक आधुनिक माना जा सकता है, के तहत सगोत्रियों में विवाह को वर्जित माना गया है. स्वाभाविक है कि आर्यों के बीच रक्त-शुद्धता को बल देने वाली धारणा को शुरुआत में ब्राह्मणों ने सकारात्मक दृष्टि से नहीं देखा होगा. सामाजिक गतिशीलता को प्रभावित करने वाले कारणों पर गौर करने से स्पष्ट हो जाता है कि युद्ध-प्रिय कबीलाई युग में सबसे ताकतवर लोग सामाजिक सीढी में सबसे ऊपर स्थित थे. संघर्षपूर्ण जीवन में पिछड़े लोग पौरोहित्य, पशुपालन, या कृषि-कर्म से जुड़ते थे. स्त्रियों की प्राप्ति के लिये होने वाले संघर्ष में कबीले के पिछड़े हुए लोगों को अनार्य औरतों से सम्बध स्थापित करना पड़ता होगा. यही कारण है कि प्राचीनतम ब्राह्मणों की उत्पत्ति और उनके वैवाहिक जीवन को लेकर अलौकिक कथाएँ लिखी गयी हैं. अधिकांश पौराणिक ब्राह्मण चरित्रों को या तो अप्सराओं से उत्पन्न बताया गया, या राजाओं से कन्याएँ उपहार में पाया गया बताया गया. उस युग में कबीले के राजा से किसी पुरोहित का कन्या उपहार में पाना, एक कपोल कल्पना है. पौरणिक ग्रंथों में इसका कई बार उल्लेख आता है कि निर्धन व्यक्ति का विवाह करना कठिन था. इन परिस्थितियों में पुरोहित और तपस्वी समुदाय रक्त-शुद्धता के सिद्धांत का पालन नहीं कर सकता. और इस मजबूरी ने भी वैवाहिक सम्बंधों में गोत्र-वर्जना के सिद्धांत को जन्म देने में अपनी भूमिका निभाई. 

अब प्रश्न उठता है, कि आर्य समुदाय के भीतर जो ब्राह्मण रक्त-सम्बंधों समेत अन्य कई सामाजिक सम्बंधों में रक्त-शुद्धता जैसी प्राचीन नस्लीय पुर्वग्रहों का विरोध करता रहा, वही, धीरे धीरे स्वयँ जातिवादी बंधनों का किलेदार कैसे बन गया?


Monday, August 24, 2020

क्षत्रियों का अंत और पुनरुद्धार

 क्षत्रियों का अंत और पुनरुद्धार 

वायुपुराण 99:445 में 

‘क्षत्रस्यैव समुच्छेदः सम्बंधः वै द्विजैः स्मृतः, मन्वन्तराणां सप्तानां संतानाश्च सुताश्च ते’

 अर्थात् ‘सातों मन्वन्तरों में क्षत्रियों का उच्छेद होता है, और सम्बंध में वे ब्राह्मणों के संतान और पुत्र होते है’. 

इस बात को समस्त पौराणिक साहित्य में बार बार अलौकिक कहानियों के माध्यम से दुहराया गया है. 

वायुपुराण 99:447 में 

‘सप्तर्षयो विदुस्तेषां दीर्घायुः अक्षयाः तु, एतेनं क्रमयोगेण ऐलेक्ष्वाक्वन्वया द्विजाः’

अर्थात् ‘सप्तर्षि लम्बी उम्र के कारण युगों एवं ब्रह्म क्षत्र के उद्भव, प्रवृत्ति, और उनके क्षय के बारे में जानते हैं. विद्वान सप्तर्षि दीर्घायु और अक्षय हैं’. 

इसके साथ वायुपुराण 99:433 में यह भी स्वीकारोक्ति है कि विवस्वान के वंश के 

‘ब्राह्मणाः वैश्याः शूद्राश्चैवान्वये स्मृताः’, 

अतः ‘विवस्वान के वंश में ब्राह्मण, वैश्य और शूद्र जुड़े हुए हैं’. 

आगे यह भी कहा गया कि ऐल (चंद्रवंशी) और इक्ष्वाकु (सूर्यवंशी) वंश में उत्पन्न होने वाले द्विज (ब्राह्मण) त्रेता में जन्म लेते हैं, कलियुग में क्षय को प्राप्त होते हैं. अतः क्षत्रिय वंश में उत्पन्न होने वाले ब्राह्मण कुल को कम महत्वपूर्ण मानने की भी धारणा यहाँ पाई जाती है. अतः पुरोहितों के बीच भी दो प्रकार के स्रोत समझने की बात की गयी है, 

  1.  वो जो सीधे ब्रह्मा के मानस पुत्रों की वंश परम्परा के है, और 
  2.  वो जिनका जन्म क्षत्रिय वंशों में हुआ है.

प्रतिक्रियावादी पुरोहितों को इस बात की व्याख्या करना था, कि आर्य संस्कृति का सबसे सम्मानित ऋक, यजुष, और अथर्वन की रचना करने वाले क्षत्रियों या उनकी संतानों को ब्राह्मण मानकर धर्मशास्त्रीय उलझन से कैसे बचा जाये ! 

विभिन्न स्रोतों से आये हुए आर्य जनों को एक साझे स्रोत में बांधने के लिये मनु और मन्वन्तरों की एक शृन्खला वाली अवधारणा तैयार करने के साथ सप्तर्षियों और मानस पुत्रों की कल्पना की गयी, जो ब्रह्मा के आदेश पर सृष्टि रचते हैं. ये सप्तर्षि और मानस-पुत्र ब्राह्मण माने गये, क्योंकि वो ब्रह्मा से उत्प्पन्न थे. इससे यह साबित किया गया, कि जो पुरोहित सीधे मानसपुत्रों से उत्पन्न हैं, वो विशुद्ध ब्राह्मण हैं. और जो क्षत्रियों से उत्पन्न हुए, वह भी घुमा फिरा कर ब्राह्मण थे, क्योंकि यज्ञ के सभी देवताओं समेत क्षत्रियों को कश्यप से उत्पन्न बताया गया था, जो ब्रह्मा का एक मानस पुत्र था. धर्मशास्त्रीय जातिवादी सोच ने ऐसी कल्पनाशीलता को उड़ने के लिये मजबूत पंख दिया.

सृष्टि में क्षत्रियों के आत्याचार और निरंकुशता को समाप्त करने के लिये परशुराम जैसे चरित्र की कल्पना की गयी. वायुपुराण 99:449 में परशुराम द्वारा सभी क्षत्रियों को शेष करने का उल्लेख है. यह कहानी अन्य तमाम पुराणों में अलौकिक विवरण के साथ प्रस्तुत किया गया है. परशुराम द्वारा क्षत्रिय कुलों का उच्छेद होने के बाद क्षत्रिय राजवंशों के पुनरोद्धार का उल्लेख है. मगर वायुपुराण पुनरुद्धार की प्रक्रिया के बारे में यहाँ कुछ नहीं कहता. पौराणिक (महाभारत समेत) आख्यानों में अन्य स्थानों पर इसके बारे में यह कहा गया कि क्षत्राणियों ने पुरोहितों से अपने वंश के लिये संतान उत्पन्न किये. इस प्रकार की कहानियों से पौराणिक साहित्य भरा पड़ा है, जिसमें कथित पुरोहित को रानियों के साथ संतान उत्पन्न करते हुए बताया गया है. 

इस प्रकार की अपमानजनक अवधारणा को बाद वाले पौराणिक संस्करणों में तो और भी शातिर तरीके से स्थापित किया गया है. जिस युग में पुराण साहित्य लिखा गया उस समय उत्तर भारतीय समाज बाहर में यवन, शक, कुशान, हूण, आभीर समेत उत्तर पश्चिम से अनेक अनार्य कबीलों के आगमन से बाहरी लोगों का राजनीतिक वर्चश्व बढा. प्राचीन क्षत्रिय राजवंशों का प्रभाव नये क्षत्रियों के सामने फीका पड़ रहा था. नये लोग पहले से स्थापित समाज के पुरोहित वर्ग से इसी बात को लेकर संतुष्ट था कि नये क्षत्रियों को प्राचीन राजवंशावलियों से जोड़ दिया गया था. ऐसे क्षत्रियों का आर्यों के प्राचीन साहित्य से कोई सम्बंध नहीं था. इस स्थिति का उपयोग प्रतिक्रियावादी पुरोहितों ने धार्मिक क्षेत्र में अपनी मनमानी करने में की.

Friday, August 21, 2020

जनमेजय और क्षत्रिय-पुरोहित सम्बंध

 वायुपुराण 99:250 में इसका उल्लेख है कि परिक्षित पुत्र जनमेजय ने वाजसनेयिक पुरोहितों को संरक्षण देकर उनकी मर्यादा प्रतिष्ठा की, 

‘परीक्षितस्तु दायादः राजा आसीत जनमेजयः, 

ब्राह्मणान्स्थापयामास स वै वाजसनेयिकान्’.

अर्थात्, 'परीक्षितपुत्र राजा जनमेजय ने वाजसनेयी ब्राह्मणों की स्थापना की'. 

मत्स्यपुराण 50:60 के अनुसार जनमेजय द्वारा शुक्ल यजुर्वेद को प्रोत्साहन देने को ब्राह्मणों के ऊपर क्षत्रियों की जीत कहा गया है, 

‘क्षत्रस्य विजयं ज्ञात्वा ततः प्रभृति सर्वशः, 

अभिगम्य स्थिताश्चैव नृपं च जनमेजयम्’, 

अर्थात् ‘तब से क्षत्रियों का ब्राह्मणों के ऊपर विजय की बात जानकर दूर दूर से लोग शुक्ल यजुर्वेद को प्रोत्साहन देने वाले राजा जनमेजय के निकट रहना प्रारम्भ किया’. 

इससे यह बात निकल कर आती है कि तत्कालीन क्षत्रियों, ब्राह्मणों के एक समूह, और वैश्यों ने जनमेजय के धार्मिक सुधार वाले कदम का समर्थन किया. वैशम्पायन ने उसके इस कार्य को सहन नहीं किया. जनमेजय ने वाजसनेय को अपने यज्ञों का ब्रह्मा(पर्यवेक्षक पुरोहित) नियुक्त किया, जिससे वैशम्पायन ने उसे शाप दिया, कि वाजसनेयी सम्हिता को आनेवाले समय में सम्मान प्राप्त नहीं हो पायेगा. उसने अपने जीवन काल तक जनमेजय का विरोध करने की ठान ली. इसके समर्थक पुरोहितों ने जनमेजय के लिये कदम कदम पर मुश्किलें खड़ी कीं. जनमेजय ने वाजसनेयी सम्हिता के आधार पर दो अश्वमेध यज्ञ किये.

‘द्विरश्वमेधमाहृत्य ततो वाजसनेयकम्, प्रवर्तयित्वा तद्ब्रह्म त्रिखर्वी जनमेजय’ (वायुपुराण 99:254). 

 पुरोहितों के तीन विरोधी समूहों (त्रिखर्वी); अश्वकमुख्य, अंगनिवासी, और मध्यदेशीय, ने जनमेजय और वाजसनेयी सम्हिता का बहिष्कार किया. आगे चलकर मध्यदेशीय पुरोहित वर्ग धार्मिक तौर पर सबसे कट्टर होकर उभरा, यह एक तथ्य है. जनमेजय के शापित होकर उसके नष्ट होने का उल्लेख है. हालाँकि, वास्तविकता यही है कि आने वाले समय में शुक्ल यजुर्वेद की लोकप्रियता बढती गयी. ब्रह्मपुराण 231:12 इस बात की गवाही देता है. वाजसनेयिक पुरोहितों की लोकप्रियता को कलियुग के प्रभाव के तौर पर उल्लेख किया गया है,

सर्वे ब्रह्म वदिष्यन्ति द्विजा वाजसनेयिकाः, शूद्राभा वादिनश्चैव ब्राह्मणाश्चान्त्यवासिनः॥ २३१.१२॥

अर्थात्, 'सभी वाजसनेयिक ब्रह्मवादी होंगे, ब्राह्मण शूद्र के समान तेजोहीन एवं विवादी होंगे'.

सम्भव है कि वैशम्पायन की संततियों समर्थकों ने आने वाले समय में अन्य प्रकार से क्षत्रिय वर्चश्व का विरोध किया हो !  

इससे स्पष्ट है कि जनमेजय के समय में कुलीन पुरोहित वर्ग दो धड़ों में विभक्त हो गया. इसका प्रभाव राजाओं एवं पुरोहित वर्ग के बीच गहन धार्मिक मतभेद के रूप में सामने आया. 

आगे चलकर धार्मिक कारण से उभरे मतभेदों को बाद के पौराणिकों ने कई अन्य कारण से भी काफी बढा चढा कर दिखाया. उसके तीक्ष्ण होने में सामाजिक संरचना से जुड़े अन्य कारणों की बड़ी भूमिका रही होगी. विदेशी क्षत्रियों, नये उभरे अनार्य राजाओं की भारतीय सामाजिक राजनीतिक जीवन में बहुलता, एवं ब्राह्मणेतर धार्मिक मतों के प्रति समर्थन रखने वाले राजाओं के प्रति पुरोहितों के भीतर प्रतिर्किया निर्मित हुआ, यह चौथी पाँचवीं शताब्दी में संकलित पौराणिक विवरणों से स्पष्ट है.      

प्राचीन भारतीय समाज में जनमेजय के इस धार्मिक भूमिका का बहुत महत्व माना जाना चाहिये. इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि उस युग में यज्ञ और उससे जुड़े कर्मकाण्डों में राजन्य वर्ग का अच्छा खासा दखल होता था, जिसे पुरोहित वर्ग सहजता से स्वीकार नहीं करना चाहते. जनमेजय ने यज्ञ के आयोजन में अपने द्वारा प्रतिष्ठित वाजसनेय का प्रवर्तन किया, 

ब्राह्मण पुरोहितों के बीच यज्ञ कर्मकाण्ड के नियमों वगैरह को लेकर हुए वैचारिक विभाजन में जनमेजय ने सक्रिय भूमिका निभाई थी. और इस विभाजन का प्रभाव यजुर्वेद की शुक्ल और कृष्ण सम्हिताओं के रूप में सामने आया. जनमेजय के राज्याश्रय में शुक्ल यजुर्वेद को पर्याप्त समर्थन मिला. सम्भव है कि इसके बाद से ही कृष्ण यजुर्वेद शाखा से जुड़े पुरोहितों ने परीक्षित समेत जनमेजय, और सम्भवतः राजन्य वर्ग के प्रति नकारात्मक दृष्टिकोण अपनाया. यह ध्यान देनेवाली बात है कि महाभारत कथा वाचन और पौराणिक साहित्य लेखन में कृष्ण द्वैपायन व्यास के जिस शिष्य, वैशम्पायन, की अग्रणी भूमिका रही, वह परीक्षित और जनमेजय के प्रति शत्रुता से ग्रसित था. क्या इस पुर्वग्रह और शत्रुता भाव का पुराण लेखन पर प्रभाव नहीं पड़ा? सच यह है कि पौराणिक साहित्य में क्षत्रिय विरोधी पुर्वग्रह बार बार उभरकर दिखता है.    

जनमेजय का सर्पयज्ञ – घटनाक्रम यह है कि परीक्षित ने एक ब्राह्मण पुरोहित का अपमान किया, और उस पुरोहित के पुत्र ने बदले में राजा को शर्प-दंश से मृत्यु का शाप दिया. ठीक वैसी ही बात जैसी कार्तवीर्य अर्जुन और जामदग्न्य राम को लेकर हुई थी. इसमें संकेत यह छुपा है कि परिक्षित द्वारा ब्राह्मण के अपमान का बदला बादवाले ने सँपेरों(या सर्प-पूजक किसी कबीले) के साथ मिलकर लिया. राजा के विरुद्ध बदले के षडयंत्र के तहत सर्प-विष का इलाज जानने वाले वैद्य को भी घूस देकर अनुपलब्ध कर दिया गया. राजा के पुत्र ने बदले की ठानी, और सँपेरों के विरुद्ध अभियान चलाया. इसी अभियान को सर्प-यज्ञ कहा गया. यहाँ सवाल यह उठता है कि क्या इस षडयंत्र में शामिल ब्राह्मण पुरोहितों को छोड़ दिया गया? भागवतपुराण 01:19 में इस कहानी के स्वभाव को बहुत कुछ बदल दिया गया है. 

पौराणिक कहानियों में परीक्षित को शापग्रस्त बताने के पीछे कोई तो कारण होगा ! 

इस कहानी में सर्प-पूजक कबीलों के साथ ब्राह्मण पुरोहितों के वैवाहिक सम्बंध की भी बात गौर करने योग्य है. ब्राह्मण पुरोहित जरत्कारू का विवाह वासुकी की बहन से उल्लिखित है. जनमेजय के इस अभियान को जरत्कारू-पुत्र आस्तिक द्वारा स्तुति प्रशंसा ने रुकवाया. यजुर्वेद की सम्हिता को लेकर जनमेजय ने जो भूमिका निभाई, सर्प-यज्ञ को हमें उसी सन्दर्भ में एक प्रतिकात्मक कहानी के तौर पर लें, यही उचित होगा.         

वायुपुराण 99:256 कहता है कि जनमेजय की कुछ पीढी के  बाद दीर्घसत्र का आयोजन (नैमिष) दृषद्वति के तट पर कुरुक्षेत्र में हुआ. सम्भवतः इसी सत्र में प्रतिक्रियावादी पुरोहितों ने धार्मिक परिदृष्य पर अपना प्रभाव स्थापित किया. 

सर्पयज्ञ के दौरान खाली समय में ब्राह्मण पुरोहित ज्ञान दर्शन से जुड़ी कथाएँ कहते थे, तो व्यास भरतवंश की विचित्र कथाएं सुनाते. महाभारत आदिपर्व 59:05 से पता चलता है कि सम्भ्रांत पुरोहित वर्ग यज्ञ कर्मकाण्डों से जुड़ा था, तो व्यास और सूत आम लोगों को, जिसमें ब्राह्मण जाति के सामन्य लोग भी शामिल थे, रोचक वंशावलियां सुनाया करते. यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि कृष्ण द्वैपायन को विद्वान् ब्राह्मणों के बीच ऋक्, यजुष पर चर्चा करते नहीं बताया गया है. वह जनमेजय को भरतवंशियों की कथा सुनाता हुआ दर्शाया गया है. फिर उन्हें चार वेदों को व्यवस्थित करने का श्रेय देने का क्या अर्थ है? 


Tuesday, August 4, 2020

सर्वक्षत्रांतक सर्वक्षत्रप्रणाशक

उदाहरण एक -
द्रोणपर्व 03:02 कहता है, ‘दृष्ट्वा पितामहं भीष्मं सर्वक्षत्रांतकं गुरुम्, दिवैरस्त्रैर्महेष्वासं पातितं सव्यसाचिना’. अर्थात्, समस्य क्षत्रियों का अंत करनेवाला गुरु, महाधनुर्धर, पितामह भीष्म को सव्यसाची अर्जुन ने अपने दिव्यास्त्रों से गिरा दिया.’
उदाहरण दो -
ब्रह्मपुराण 13:67 ‘दिवोदास इति ख्यातः सर्वक्षत्रप्रणाशनः, दिवोदासस्य पुत्रस्तु वीरो राजा प्रतर्दनः’.
अर्थात्, दिवोदास सर्वक्षत्रप्रनाशक के रूप में प्रसिद्ध हुआ. उसका पुत्र वीर प्रतर्दन हुआ'.
---------------
उपरोक्त दो शब्दों, 'सर्वक्षत्रांतक' और 'सर्वक्षत्रप्रणाशक' का अर्थ एक ही है. भीष्म के लिये 'सर्वक्षत्रांतक' और दिवोदास के लिये 'सर्वक्षत्रप्रनाशक' का प्रयोग हुआ है. लेकिन इसके आधार पर आम धारणा में यह प्रचार नहीं हुआ कि इन राजाओं ने 'सारे क्षत्रियों' का नाश कर दिया था.
लेकिन, परशुराम के लिये जब कहीं 'सर्वक्षत्रांतक' का इस्तेमाल हुआ, तो इसे लेकर इतनी सारी कहानियाँ लिखी गयीं कि आज खुद को ब्राह्मण जाति का मानने वाला हरेक शख्स, और दूसरे लोग भी, इस बात को याद रखते हैं कि परशुराम ने इक्कीस बार क्षत्रियों का सफाया किया था. क्योंकि पौराणिक साहित्य में इसे इतनी बार दुहराया गया है, कि किसी को कंठस्थ हो जाये.
इसी को कहते हैं दुस्प्रचार का प्रभाव !
--------------
यही नहीं, मगध के राजा नंद के बारे में भी पुराणों में 'सर्वक्षत्रांतक' शब्द का उपयोग हुआ है. और इसका तात्पर्य इतिहासकारों ने यह लगाया कि वास्तव में वह शूद्र था, इसीलिये सारे क्षत्रियों का सफाया कर दिया. और इस प्रकार का तर्क देने वालों में घोर ब्राह्मणवादी से लेकर वामपंथी इतिहासकार शामिल हैं. सवाल है कि क्यों हैं? तो दोनों के अपने अपने कारण है. घोर ब्राह्मणवादी नंद को शूद्र कहते हैं, क्योंकि उनकी धर्मशास्त्रीय निगाह में बुद्ध और महावीर जैसे प्रज्ञा-पुरुष भी 'शूद्र' ही थे, क्योंकि वो ब्राह्मणवादी जाति आधारित श्रेष्ठता को स्वीकार नहीं करते थे.
दूसरी तरफ वामपंथी इतिहासकारों ने नंद को शूद्र मानकर ब्राह्मणवादी जाति आधारित वर्णव्यवस्था को इसी के मुहावरे में जवाब देकर परास्त करनी चाहते थे. इस फेर में अगर कोई पराजित होता है, तो वह है इस देश की बौद्धिक-चेतना.

Wednesday, July 29, 2020

गर्ग और काश्य सांदीपन

भागवत 10:45:29 
‘ततश्च लब्ध संस्कारौ द्विजत्वं प्राप्य सुव्रतौ,
गर्गाद्यदुकुलाचार्याद्गायत्रं व्रतमास्थितौ’. 
‘दोनों (राम-कृष्ण) ने द्विजत्व प्राप्ति संस्कार के लिये यदुकुल के आचार्य गर्ग द्वारा गायत्री में स्थित हुए’.
भागवत 10:45:31
अथोगुरुकुले वासमिच्छन्तावुपजग्मतुः,
काश्यं सांदीपनिं नाम ह्यवंतिपुरवासिनम’.
विष्णुपुराण 5:21:19 'ततस्सांदीपनिं काश्यमवंतिपुरवासिनम्, --' में 'सांदीपनि काश्य' कहा गया है. 
गुरुकुल में रहने की इच्छा के कारण वे अवंतिपुर वासी ‘काश्य सांदीपनी’ के यहाँ गये’. 
भागवत का अंग्रेजी मोतीलाल बनारसीदास, दिल्ली, के अनुवाद में ‘काश्य’ का तात्पर्य ‘काश्यप गोत्र’ मानकर किया गया है. 
अब हम पौराणिक सहित्य में ‘गर्ग’ और ‘काश्य सांदीपन’ का वास्तविक स्रोत तलाश करते हैं. 
विष्णुपुराण 4:19 के अनुसार दुष्यंत का वंश वृक्ष ऐसे है,
दुष्यंत- भरत- वितथ (भरद्वाज)- मन्यु- चार पुत्र (बृहत्क्षत्र, महावीय, नर, गर्ग).
गर्ग का पुत्र शिनि हुआ, जो गार्ग्य शैन्य नामक क्षत्रोपेत द्विज हुए. द्विज से आधुनिक अनुवाद्क ‘ब्राह्मण’ तात्पर्य ही लेते हैं ! अर्थात, गर्ग के पुत्र शिनि का वंशज पुरोहित कर्म से युक्त हो गया.
------------
अब ‘काश्य सांदीपन’ का मुआयना करते हैं. 
विष्णुपुराण 4:07 के अनुसार नहुष, क्षत्रवृद्ध, रम्भ, रजि, अनेना, इन पाँच भाइयों में क्षत्रवृद्ध का वंश,
क्षत्रवृद्ध- सुहोत्र- तीन भाई (काश्य, काश, गृत्समद). इसमें गृत्समद प्रसिद्ध ऋषि हुए हैं. महाभारत अनुशासनपर्व 30:61 में गृत्समद के पुत्र सुचेत से सुचेता ब्राह्मणों की उत्पत्ति हुई, ऐसा विष्णुपुराण कहता है. 
गृत्समद के भाई काश्य से वह वंश चला जिसमें आयुर्वेद का स्थापक धन्वन्तरी समेत ढेर सारे ऋषि योद्धा उत्पन्न हुए. धनवंतरी को यज्ञ-भाग का भोक्ता बताया गया है ! इस वंश के राजा भार्गभूमि को चातुर्वर्ण्य का प्रचारक बताया गया है. निश्चय ही कश्यप और काश्यप शब्दों से जुड़े पौराणिक चरित्र इसी वंश से जुड़े हैं. क्योंकि, ब्रह्मपुराण 09:60,61 में कहा गया,
‘वत्सस्य वत्सभूमिस्तु भार्गभूमिस्तु भार्गजः, एते त्वङ्गिरसः पुत्रा जाता वंशेऽथ भार्गव’. 
‘ब्राह्मणाः क्षत्रिया वैश्यास्त्रयः पुत्राः सहस्रशः, इत्येते काश्यपाः प्रोक्ता नहुषस्य निबोधत’.
वत्स का पुत्र वत्सभूमि, और भार्ग का पूत्र भार्गभूमि को यहाँ पुरोहित परम्परा से जुड़ा अंगिरा कहा गया है. नहुष के हजारों  ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य पुत्रों को ‘काश्यप’ (काश्य से उत्पन्न) कहा गया है.
वायुपुराण 98:88 में 'गार्ग्य संदीपनि' को वासुदेव (कृष्ण) का पुरोहित बताया गया है. और हमने देखा कि गर्ग और काश्य, दोनों क्षत्रिय परिवारों से निकले चरित्र हैं, जिसे पौराणिकों ने पुरोहित के रूप में रेखांकित किया है.
-------------- 
वायुपुराण 65:105 में औदार्य, आयु, दनु, दक्ष, दर्भ, प्राण, हविष्मान, हविष्णु, क्रतु और सत्य को अंगिरा का औरस-पुत्र कहा गया है. अयस्य, उतथ्य, वामदेव, उशिज, भारद्वाज, शंकृतिक, गार्ग्य, काण्व, रथीतर, मुद्गल, विष्णुवृद्ध (हरिश्चंद्र), हरित, वायु, भरद्वाज, भाक्ष, आर्षभ, किम्भय को अंगिरा-पक्ष कहा गया. अंगिरा-पक्ष में शामिल पुरोहित गोत्र वैवस्वत मनु के क्षत्रिय संतानों से निकले वंश हैं. और यही हाल भार्गव पुरोहितों की शाखाओं का है. सबसे पुराने खुद को भृगु से जोड़ने वाले पुरोहितों की संख्या अल्प है. बाहर से आकर भार्गव परम्परा में शामिल हुए गोत्रों की संख्या बहुत अधिक है. और ऋक सम्हिता में भृगु एक अनार्य क्षत्रिय जन के रूप में दाशराज्ञ युद्ध में शामिल बताया गया है. आर्यों के युद्धग्रस्त जीवन में पिछड़ने वाले जन की संतानें पौरोहित्य, कृषि आदि कर्मों से युक्त हुए.  
वास्तविकता है कि स्वयं अंगिरा भी अति प्राचीन क्षत्रिय था. स्वायम्भुव मनु से उत्पन्न क्षत्रियों में अंगिरा शामिल है. अंगिरा के भाई अंग से ही वेन उत्पन्न हुआ था. और वेन के पुत्र पृथु वैन्य को महानतम क्षत्रियों में गिना जाता है.

Monday, July 27, 2020

ब्राह्मणों का कृष्ण

जातिवादी पुरोहितों ने कृष्ण के चरित्र को एक योद्धा से परिवर्तित कर अपने लिये आदर्श चरित्र कैसे और क्यों गढा ?
इसका उत्तर वैसे तो और भी कई जगह मिल जाते हैं. परन्तु भागवत के ग्यारहवें स्कंध के आरम्भिक कुछ श्लोकों को विशेष तौर पर देखा जा सकता है.
‘कृत्वा दैत्यवधं कृष्णः सरामो यदुभिर्वृतः, भुवः अवतारयत् भारम् जविष्ठं जनयन्कलिम्’
वैसे तो इस श्लोक का सीधा अर्थ है ‘यादवों से आवृत्त बलराम समेत कृष्ण ने दैत्यों को मारकर पृथ्वी का भार हल्का किया, और तुरंत कलियुग को उत्पन्न किया.’
प्रश्न है कि कलियुग को उत्पन्न करने की जल्दबाजी ब्राहमण पुरोहितों को क्यों रही होगी? इसका उत्तर इस में है कि पौराणिक गंथों में विष्णु का कलि अवतार एक ब्राह्मण परिवार में होना बताया गया है. और पुरोहितों को लगता होगा कि शायद ब्राह्मणों के हितों की रक्षा (आर्थिक हितों के अलावा वर्णशंकरता से बचाव भी) जल्द से जल्द विष्णु के कल्कि अवतार द्वारा सम्भव था. याद रहे कि क्षत्रिय चाहे गौतम बुद्ध के रूप में हो कि ययाति के रूप में, पुरोहित वर्ग के लिये हानिकारक ही था. क्योंक बुद्ध ने पुरोहितों के आर्थिक हितों को बड़ी क्षति पहुँचाई थी, और ययाति जैसे चरित्र को जातिवादी लोग वर्णशंकरता के पोषक प्रतीकों के रूप में देखते होन्गेेे..
अगले श्लोक में कहा गया कि कौरव-पाण्डवों के बीच युद्ध के निमित्त कृष्ण ने दोनों ओर से आये हुए राजाओं को मारकर पृथ्वी का भार हर लिया, यानी पृथ्वी को हल्का कर दिया.
उसके बाद तीसरे और चौथे श्लोक में ‘अत्याचारी यदुवंश’ के विनाश का ‘श्रेय’ भी कृष्ण को दिया जाना महत्वपूर्ण है. कृष्ण को यह सोचता हुआ दर्शाया गया कि ‘—अभी तो मैं पृथिवी का भार उतारकर भी नहीं उतरे के समान समझता हूँ, क्योंकि अत्याचारी यादव-कुल तो अभी बना ही हुआ है’. चौथे श्लोक में कृष्ण के मन में प्रतिक्रियावादी पुरोहित इस प्रकार सोचता हुआ पाया जाता है, ‘---- इसलिये बाँसों की बाड़ी में उत्पन्न हुए अग्नि के समान इनमें अंतः कलह उत्पन्न कर मैं शांतिपूर्वक अपने धाम को जाऊँगा’.
जिसे विष्णु का अवतार बताया गया, उसकी सोच के बारे में की गयी परिकल्पना की निम्नता देखिये !
सोचने की बात है कि एक ऐसे युद्ध की कल्पना जिसमें भारत के सारे क्षत्रियों के मारा जाना बताया गया, उसे प्रतिक्रियावादी पुरोहितों के एक वर्ग ने ईश्वर द्वारा पृथ्वी का भार-हरण होना बताया ! यह अपने आप में उस सोच को रेखांकित करता है जिसमें राजन्य की हर क्षति पुरोहित वर्ग के लाभ के रूप में देखा गया. भारतीय समाज में जातिवाद की जहर के प्रभाव की गहराई को इससे बेहतर नहीं समझा जा सकता. जिस समाज में ऐसी सोच को बढावा दिया गया हो वहाँ किसी प्रकार की राष्ट्रीय चेतना का जन्म असम्भव रहा होगा. और यह तो समाज के महज एक हिस्से की सोच को दर्शाता है. बाकी भी जातिवादी सोच की गिरफ्त में उसी प्रकार फंसे रहे.
सोच के पीछे के तर्कशास्त्र को समझने का प्रयास करते हुए हमें सावधान रहना चाहिये कि महाभारत जैसे किसी युद्ध में भारतीय प्रायद्वीप के राजाओं के मारे जाने जैसी कोई घटना घटित नहीं हुई थी. यह एक ऐतिहासिक सच्चाई नहीं है. महाभारत के युद्ध की संकल्पना अपने आप में इतिहास सम्मत नहीं है. अलग अलग युद्ध की कहानियों को आपस में जुड़ने से धीरे धीरे एक महाकाव्य बन गया, वह और बड़ा हुआ.

Sunday, July 26, 2020

क्षत्रोपेत

भागवतपुराण 09:06:01 के अनुसार
‘रथीतरस्याप्रजस्य भार्यायां तन्तवेऽर्थितः,
अङ्गिरा जनयामास ब्रह्मवर्चस्विनः सुतान्’
अर्थात्त, ‘अम्बरीष के तीन पुत्र थे- विरूप, केतुमान, और शम्भु. विरूप से पृषदश्व, और उसका पुत्र रथीतर हुए. रथीतर संतानहीन था. वंश परम्परा की रक्षा के लिये उसने अंगिरा ऋषि से प्रार्थना की. उन्होंने उसकी पत्नी से ब्रह्मतेज से सम्पन्न कई पुत्र उत्पन्न किये. ये ही रथीतर-वंशीयों के प्रवर कहलाये. क्योंकि ये क्षत्रोपेत ब्राह्मण थे- क्षत्रिय और दोनों गोत्रों से इनका सम्बंध था.’ (गीताप्रेस का अनुवाद)
------------
विष्णुपुराण 4:02:10 में अम्बरीष के पुत्र वीरूप, और उसके पुत्र रथीतर के वंशज के बारे में कहता है ‘अत्रायं श्लोकः- एते क्षत्रप्रसूता वै पुनश्चाङिरसाः स्मृताः. रथीतराणां प्रवराः क्षत्रोपेता द्विजातयः’. अर्थात्, ‘यह श्लोक है कि ये (रथीतर) क्षत्रिय संतान होते हुए भी आंगिरस कहलाये. अतः वे क्षत्रोपेत ब्राह्मण हुए’.
-------------
वायुपुराण 88:06 कहता है ‘अबरीषस्तु नाभागिर्विरूपस्तस्य च आत्मजः, पृषदश्वो विरूपस्य तस्य पुत्रो रथीतरः’.
अगला श्लोक, ‘एते क्षत्रप्रसूता वै पुनश्चाङिरसः स्मृताः, रथीतराणां प्रवराः क्षात्रोपेता द्विजातयः’
यहाँ भी अर्थ वही है कि ‘ये क्षत्रिय उत्पन्न हुए, लेकिन अंङिरस हो गये. रथीतर की संतति क्षत्रिय समान द्विज थे.
------------
ऐसा ही भरत के गोद लिये हुए, बृहस्पति द्वारा अपनी भाभी ममता के बलात्कार से उत्पन्न बालक, वितथ को लेकर भी किया गया है. वितथ ही भरद्वाज है, इसे छुपाने के लिये भरद्वाज से भरत की पत्नियों का यौन सम्बंध करवाने का जघण्य कार्य ऐसे पुरोहितों ने किया है ! और मजे की बात कि यहाँ भी ‘क्षत्रोपेत’ शब्द नहीं पाया जाता. ‘क्षत्र + अपेत’ की संधि प्पर आधारित इस शब्द का अर्थ इनमें शामिल दो हिस्सों से स्पष्ट है. क्षत्र से जो बाहर निकल गया, उसे क्षत्रोपेत कहा गया. ‘संस्कृत कोश समुच्चय’ में ‘अपेत’ का अर्थ escaped (निकला हुआ), departed, gone, having retired from (निवृत्त), free from, lost(खो चुका), gone away(जा चुका), fled (भागा हुआ) आदि है. 
अब यह पूछ जाना चाहिये कि क्या पौराणिक ग्रंथों में जिस जिस जगह पुरोहितों ने राजाओं की स्त्रियों से सन्तानोत्पत्ति का उटपटांग दावा किया है, क्या उन सभी जगहों पर ‘क्षत्रोपेत’ धरपुरा का इस्तेमाल किया है ?
नहीं किया है ! इक्ष्वाकु वंशी दशरथ की पत्नियों के माध्यम, या विचित्रवीर्य की पत्नियों के माध्यम से संतान के लिये ‘क्षत्रोपेत’ शब्द का प्रयोग नहीं किया गया है. यही नहीं वसिष्ठ को कल्माशपाद की पत्नी से संतान उत्पन्न करने का उल्लेख है, मगर ‘क्षत्रोपेत’ शब्द वहाँ नहीं है. ऐसी तमाम जगहों पर क्षत्रोपेत का प्रयोग नहीं होना कोई आश्चर्य नहीं है, क्योंकि क्षत्रोपेत शब्द का वह अर्थ है ही नहीं जो भागवतपुराण जैसे नये रचे गये पुराणों में दिखाने का प्रयास हुआ है. यह पुरोहित वर्ग का धांधली है ! यह पुरोहीत वर्ग का क्षत्रियों के प्रति प्रतिशोध है ! उनसे रक्त-सम्बंध विच्छेद की घोषणा है ! समाज में आर्थिक दृष्टि से पिछड़ जाने की कुंठा है ! 
विष्णुपुराण, वायुपुराण पढने के बाद जब कोई भागवतपुराण को पढता है तो उसे आभास हो जाता कि समय के साथ पुराण लेखन संकलन से जिड़े पुरोहितों ने अतीत के साथ किस प्रकार का बलात्कार किया है. समाज में सर्वोच्च धार्मिक मान्यता पाने के लिये कैसे कैसे ऊल-जुलूल कपोल-कल्पित तथाकथित अलौकिक कहानियाँ रची. क्षत्रियों के संदर्भ में अतीत का चित्रण अपमानजनक तोड़-मरोड़ के साथ प्रस्तुत करते समय उन्होंने यह नहीं सोचा कि वो अपने अतीत के तथ्यों को भी मिटा रहे हैं ! आर्थिक कारणों से उपजे वर्गीय विभाजन को नस्ली मानकर पुरोहितों को बाकी सभी वर्णों का पिता बताने के लिये झूठ का जो पुलिंदा लिखा उसमें बची-खुची बौद्धिकता भी लुप्त हो गयी.
उपरोक्त उदाहरण महज अपवाद नहीं है, बल्कि समय के साथ नये पौराणिक ग्रंथ लेखन का यही ढर्रा रहा. यही कारण है कि जातिवादी ब्राह्मणवाद से पीड़ित पुरोहित वर्ग पुराने पौराणिक ग्रंथों के उद्धरणों की जगह अपेक्षाकृत नये पुराणों का हवाला देते हैं. बौद्धिक कचड़े में सना हुआ ऐसे संकलन भारतीय समाज के सम्मानित ग्रंथ हैं !   

Sunday, July 19, 2020

प्राचीन इंद्र-पूजा बनाम नया कृष्ण-पूजा

(विष्णुपुराण 5:10:,,,,)
व्रजमण्डल में निर्मल आकाश और नक्षत्रों से भरे
शरत्काल आने पर कृष्ण ने समस्त व्रजवासियों को इंद्र का उत्सव मनाने की तैयारी करते देखा. कृष्ण ने उन गोपों को उत्सव के उमंग में देख कौतुल वश अप्पने बूढे-बुजुर्ग से पूछा, 'आपलोग जिसके लिये इतने प्रसन्न है वह इंद्र-यज्ञ क्या है?'
'मेघ और जल का स्वामी देवराज इंद्र है. उसकी प्रेरणा से मेघगण जलरूप रस की वर्षा करते हैं. हम और अन्य समस्त देहधारी उस वर्षा से उत्पन्न अन्न पर निर्भर हैं. अतः उस अन्न से हम देवताओं को तर्पित करते हैं. उस वर्षा से बढी हुई घास से ही तृप्त होकर ये गौवें तुष्ट और पुष्ट होकर वत्सवती एवं दुधारू होती हैं. जहाँ भूमि पर बरसने वाले मेघ दिखायी देते हैं उसपर कभी फसल और घास का अभाव नहीं होता, और लोग भूखे नहीं रहते. यह पर्जन्यदेव पृथ्वी के जल को सूर्यकिरणों द्वारा खींचकर सम्पूर्ण प्राणियों की वृद्धि के लिये उसे मेघों द्वारा पृथ्वी पर बरसाता है. इसीलिये, वर्षा ऋतु में सभी राजा, हमलोग और अन्य मनुष्य यज्ञ द्वारा इंद्र की अर्चना करते हैं.'
इंद्रपूजा के बारे में नंदगोप से यह सुनकर दामोदर ने इंद्र को नाराज करने के लिये कहा, -------  'जो व्यक्ति जिस विद्या से युक्त है उसका वही इष्ट-देवता है, वही पूजा-अर्चना के योग्य है, और वही परम उपकारी है. जो व्यक्ति एक से फल लाभ कर अन्य की पूजा करता है उसका इहलोक अथवा परलोक में कहीं भी शुभ नहीं होता. खेतों के अंत में सीमा है. सीमा के अंत में वन है. और वनों के अंत में समस्त पर्वत है. वे पर्वत ही हमारी परमगति हैं. हमलोग न तो किवाड़ और दीवार के अंदर रहने वाले हैं, और न ही निश्चित घर अथवा ख्त वाले किसान ही हैं. हमलोग तो घुमक्कर लोग हैं.'     
'सुना जाता है कि इस वन के पर्वतगण इच्छानुसार रूप धारण करने वाले हैं. वे मनोवांछित रूप धारन क्कर शिखरों पर विहार करते हैं. जब कोई वनवासी गिरिदेवों को किसी तरह की बाधा पहुँचाते हैं तो वे सिंह आदि का वेश बनाकर उन्हें मार डालते हैं. अतः आज से गिरियज्ञ अथवा गोयज्ञ का प्रचार हो. हमें इंद्र से क्या प्रयोजन ? हमारे देवता तो गौवें और पर्वत ही हैं. ब्राह्मणलोग मंत्र-यज्ञ, तथा कृषकगण सीरयज्ञ (हलयज्ञ) करते हैं. अतः पर्वत और वनों में रहने वाले हमलोगों को गिरियज्ञ और गौयज्ञ करना चाहिये.'
'अतः आप लोग विधिप्पूर्वक मेध्य पशुओं की बलि देकर विविध सामग्रियों से गोवर्द्धन शैल(पर्वत या पहाड़) की पूजा करें. आज सम्पूर्ण व्रज का दूध एकत्र कर लो और उससे ब्राह्मणों तथा अन्य याचकों को भोजन कराओ. इस विषय में और अधिक सोच-विचार मत करो. गोवर्धन की पूजा, होम और ब्राह्मण-भोजन समाप्त होनेपर शरद-ऋतु के पुष्पों से सजे हुए मस्तकवाली गौएँ गिरिराज की प्रदक्षिणा करें. हे गोपगण ! आपलोग यदि प्रीतिपूर्वक मेरी इस सम्मति के अनुसार कार्य करेंगे तो इससे गौओं को, गिरिराज को और मुझे अत्यंत प्रसन्नता होगी.' 
कृष्ण की बात सुनकर नंद आदि व्रजवासी गोपों ने प्रसन्नता से खिले हुए मुख से 'साधु, साधु' कहा, और बोले, 'हे वत्स ! तुमने अपना जो विचार प्रकट किया है वह बड़ा ही सुंदर है. हम सब ऐसा ही करेंगे. आज से गिरियज्ञ का प्रचार किया जाये.' 
तदनतर उन व्रजवासियों ने गिरियज्ञ का अनुष्ठान किया तथा दहि, खीर, और मांस आदि से पर्वतराज को बलि दी. सैकड़ों, हजारों ब्राह्मणों को भोजन करा, तथा पुष्पार्चित गौओं और सजल जलधर के समान अत्यंत गर्जनेवाले साँड़ों ने गोवर्धन की परिक्रमा की. उस समय कृष्ण ने पर्वत के शिखर पर अन्य रूप में प्रकट होकर यह दिखलाते हुए कि वो मूर्तिमान गिरिराज हैं, उन गोपश्रेषों के चढाये हुए विविध व्यंजनों को ग्रहण किया. 
--------------------
यह कहानी ब्राह्मणवाद के विकास में एक निहायत ही महत्वपूर्ण प्रक्रिया पर प्रकाश डालता है. इसमें देखा जा सकता है कि कैसे पुरोहितों के एक वर्ग ने सामाजिक विकास के साथ अपने हितों को सुरक्षित करने की कोशिश की. इस कहानी में ऐसी तमाम सूचनाएँ है जिसके माध्यम से हमें उस युग के बारे में पता चलता है जब सुसभ्य आर्य सामाजिक परिवेश से बाहर बसने वाले पशुचारियों को उनके धार्मिक सांंस्कृतिक तत्वों को मुख्यधारा में शामिल करते हुए नये धार्मिक कर्मकाण्डों को जनम दिया गया. वास्तव में यह एक क्लिष्ट प्रक्रिया की ओर इशारा करता है. इसमें कई प्रकार की सम्भावनाएं आपस में क्रियाशील देखी जा सकती है. एक तो यह कि पुरोहितों में ऐसे लोग भी थे जो यज्ञ संस्कृति से अलग अपने लिये सामाजिक सम्मान तलाश रहे थे. पौराणिक लेखन के युग में यज्ञ समाज के उच्च वर्ग से जुड़ी चीज थी. साधारण पुरोहितों के जीवन यापन के लिये लोकप्रिय धार्मिक अनुष्ठानोंंका आश्रय लेना जरूरी हो गया था. पुरोहित वर्ग में अवहेलित, शास्त्रों के कम जानकार पुरोहितों ने समाज के पशुचारी, कृषक, वनिक आदि समुदायों में अपनी पैठ बनाने के लिये उनके अनुकूल धार्मिक अनुष्ठानों  को प्रोत्साहित किया. 
यह भी सम्भव है कि जिन पुरोहितों को आर्य कबीलों के बीच अतीत की शत्रुता में उनके जन, कुल, परिवार के पराजय से जुड़ी कहानियाँ परेशान करती होंगी, जिसे विजेता जनों, कुलों, परिवारों, क्षात्र-बल से उन्हें अपने अधीन किये रहे थे, के विरुद्ध प्रतिक्रिया रही होगी. और ऐसे पुरोहितों ने क्षत्रियों के सबसे महत्वपूर्ण देवता को साहित्य में नीचा दिखाने से उन्हें आत्मिक तुष्टि मिलती होगी. और इसी क्रम में ऐसे पुरोहितों ने ऋचाओं के देवताओं की जगह नये देवताओंं को प्रचलित प्रचारित किया.              

Saturday, July 18, 2020

आर्य समुदाय का निर्माण


ऋकों के युग में जो समुदाय खुद को आर्य कहता था, वह अनेक छोटे छोते समुदायों के सम्मिलन से बना था. शोध के आधार पर यह निष्कर्ष स्वीकार किया जा सकता है कि भारत में पहुँचे ऋग्वैदिक समुदाय का निर्माण उत्तर-पूर्व ईरान और उत्तरी अफगानिस्तान के इलाके में हुआ था. इसी इलाके में मित्र और वरुण पूजकों, जो खुद को असुर कहते थे, का उस इलाके में उत्तर से आये इंद्र पूजक उन आर्यों से सम्बंध स्थापित हुआ. उत्तर से आये इंद्र-पूजक आर्यों ने असुर संस्कृति के लोगों को दास कहा. ऋग्वेदिक जमाने में भी हम कई दास नामांत, जैसे सुदास, दिवोदास, महत्वपूर्ण आर्य राजा का नाम ऋचाओं में पाते हैं. अवेस्ता में वर्णित ईरानी धर्म में अहुर-माज्दा में असुर शब्द इस बात का समर्थन करता है. अवेस्ता में देव एक नकारात्मक शब्द है. यह मिथ्र और वरुण पूजन वाले संस्कृति पर बाहर से आये बर्बर असभ्य देवों का द्योतक है. अतः हमें आज के ईरान अफगानिस्तान की उत्तरी सीमा के इलाके में असुर और देव संस्कृति के बीच संघर्ष और तत्पश्चात्त सह-अस्तित्व के विकास की भूमि की पहचान होती है. उत्तर पूर्वी ईरानी असुर संस्कृति वाले लोगों के दक्षिण दैत्यों एवं दानवों की स्थित हो सकती है. ऋचाओं के रचयिताओं का उनके जन के परिप्रेक्ष्य एक वृहत विश्लेषण पर आधारित विदेशी भारतविदों के शोध से इस तथ्य को उद्घाटिक किया गया है. 
सप्तसिंधु में पहुँचने वाले जन उसी उत्तर-पूर्वी ईरान से पहुँचे थे. इंद्रपूजक जन को अगर सूर्यवंशी जनों से जोड़ा जा सकता है, तो असुर मूल के जनों को चंद्रवंशी या सोमवंशी के रूप में पहचाना जा सकता है. यहाँ ऋग्वेदिक आर्यों में बहुसंख्य चंद्रवंशी जन से जुड़े लोग ही थे. ऋचाओं से स्पष्ट हो जाता है कि देवताओं में इंद्र को सर्वोच्च महत्व के साथ स्वीकार किया गया था. आर्य जनों के बीच आपसी संघर्ष एक आम बात थी. इन जनों के बीच अन्य आर्य जनों के विरुद्ध गठबंधन उस युग की पहचान थी. एक आर्य जन या जनों का गठबंधन दूसरे अनार्य जनों का सहयोग लेने से परहेज नहीं करते थे. दाशराज्ञ युद्ध जैसी घटनाओं के माध्यम से ही आर्य जन शनैः शनैः भारतीय भूमि में पूरब और दक्षिण की ओर बढते रहे. ऋग्वेदिक आर्यों का सामाजिक संगठन में कार्य-आधारित वर्ण की अवधारणा विकसित हुई. ऋचाओं के रचनाकार जनों के महत्वपूर्ण लोग थे. वो योद्धा थे. सारे ऋषियों का सम्बंध जनों के राजा से जोड़ा जा सकता है. आर्थिक हितों में तेजी से उत्पन्न दूरी ने आर्यों के सामाजिक समरसता को प्रभावित किया. और राजन्य(क्षत्रिय) बनाम पुरोहित का विभाजन दिखने लगा. हारे हुए स्थानीय जनों को शूद्र के तौर पर सामाजिक ढांचे में समाहन मिला. धीरे धीरे क्षत्रिय और पुरोहित वर्ग से खिसककर लोग वैश्य कर्म में युकत हुए.
यहाँ यह ध्यान देने योग्य है कि भारत में क्षत्रिय और पुरोहित वर्ग में अधिकांश असुर-कुल या मित्र-वरुण कुल के लोग ही पाये जाते हैं. प्राचीन इंद्र-पूजक आर्यों की संख्या निश्चय ही काफी सीमित दीखी ताती. यह बात पौराणिक ग्रंथों में राजवंशों के विश्लेषण के आधार पर कहा जा सकता है.       
इसके साथ यह भी इंकार नहीं किया जा सकता कि आर्यों की ईरानी अतीत के समय सिंधु सभ्यता वाले लोगों से सम्पर्क रहा था. सिंधु सभ्यता का प्रभाव विस्तार भारत में हरियाना से लेकर अफगानिस्तान तक पाया जाता है. चौदहवीं पंद्रहवीं शताब्दी ईसापूर्व आर्य भारत की ओर बढे तब सिंधू सभ्यता का उत्कर्ष बीत चुका था, लेकिन उसके अवशेषों के साथ आर्यों का सामना अवश्य हुआ होगा. ऋचाओं एवं तत्पश्चात यजुषों की यज्ञ संस्कृति में अगले कुछ सौ वर्षों में बहुत बड़ा अंतर देखने को मिलता है. ऋचाओं के सात आठ सौ वर्ष बाद की जाति आधारिक ब्राह्मण संस्कृति के निम्न संस्करणों में स्थानीय धार्मिक तत्वों की भरमार नजर आती है. इस समय तक आर्यों का आर्य-पूर्व भारतीय लोगों के साथ निकटवर्तीए सम्बंध स्थापित हो चुका था. 

Friday, July 17, 2020

An Episode on Religion & Sex

An Episode on Religion & Sex
(from Vamana Purana 06, 07)

Narada asked- "Please, make me know why and for what reason lord Mahadeva had burnt the body of sex-god into ashes. Pulastya replied- "O Brahmin! Lord Sankara began to walk to and fro in the indecisive state of mind subsequent to the death of Satl and ruination of the yajna arranged by her father Daksa. The sex-god with the flower weapon had blown a weapon known as Unmada on Sankara when he saw him bereaved of wife.
Bearing the pain caused by that unmada arrow, Sankara badly intoxicated began to move in forests and reservoirs.
O divine sage! Like an elephant hit by an arrow, lord Sankara began to recollect the moments of acquaintance with Sat! but could not be satiated anyhow.
O hermit! In the status of sheer anxiety, Sankara fell down into Kalindi (Yamuna). The temperature in his body was so high thathis immersion, the water of that river boiled and turned into dark colour.
Since then Kalindi's water became as dark as Anjana and Bhringa and that holy river started flowing like the bunch of earth's hair.
Mahesvara then voluntarily strolled at a number of holy rivers reservoirs, fountains, enchanting river banks, ponds, lotus grown forests, mountains, jungles and mountain peaks but could not feel a sign of relief from the anxiety.
O divine sage! sometimes he would sing, on other moments weep and sometimes think about the slim and beautiful Sati, the daughter of Daksa.
Now he would sleep, now he would dream and on seeing Sati in dreams, he used to blutter in these words- O cruel! Just stop O idiot! Why are you leaving me alone? O beloved! O enchanting Sati! I am burning myself in the sensual fire due to your separation.
‘O Sati! Are you really annoyed? O darling! Don't be angry. I salute you with my head bowing, O beloved! I ceaselessly listen to you, watch you, touch you, pray to you and embrace you. Why are you not talking with me? O lady! Who is so cruel as not to express sympathy on a wailing man? Specially, who will not melt when she watches her own husband wailing. It is confirmed now that you really are cruel at heart’.
‘O slim lady! You had earlier said that you will not live without me but you would not stand firm in your words, your statement was untrue’.
‘O beautiful eyed lady! Come! Come to me. I am immersed in the lust ocean. Hence, embrace me. O darling! I depose that there is no other option except that I cool down the temperature’.
When such a wailing dream was over, he immediately stood up and started weeping loudly in the forest.
When the sex-god watched at a distance that lord Sankara was weeping bitterly, he took his bow soon and again shot a shaft called Santap at him. The Santapa arrow had made him more anxious and passionate to sex. In excess of appeal, he began to expirate from the mouth resulting anxiety spread over the whole world and the time thus passed.
The sex-god shot Vijrimbhana weapon on Mahadeva resulting frequent yawning. At this state of body he strolled here and there and crossed the four directions. He thus reached in the world of demi-gods (यक्ष) where he saw Pradhana Pancalika, the son of the king Kubera. He accessed to him and said- "O Nephew! You are extremely chivalrous. Do today as I suggest to you." (मेरी समझ में यह समलैंगिकता से जुड़ा आग्रह हो सकता है.)
Pancalika replied- "O master! I will execute the assignment in spite of being tough to do for the gods. O master of unique powers ! O Shabhu ! please order me. I am your loyal servant.’’ Mahesvara said- "My body is feeling aggravated sensuality on account of the demise of Ambika (Sati) as she was only able to satiate me. As I am hit hard by the Vijrimbhana and Unmada shafts, patience, coitus or pleasure has departed away from me causing sheer anxiety. "O son! Nobody other than you can hold the acute shafts of Vijrmbhana, Santapa and Unmada shot by sex-god. Hence, hold these within yourself." Pulastya said- "That demi-god(यक्ष) had held all those shafts including Vijrimbhana and it immediately cooled down lord Sankara. Having been satisfied, he said-Mahadeva said- ‘O son! As you have held such fierce shafts within yourself, I will endow you with a boon worth bringing in honour and obeisance for you in this whole world. An old man, a child, young chap or a woman whosoever will either touch or worship you in the month of Caitra (March) shall immediately the intoxicated with sensuality(यौन उत्तेजना के लिये उपाय, सम्मोहन !). O demi-god! They all will sing, dance, do merriments and play with expertise on musical instruments. They shall joke and laugh before you still bound in intoxication (Yoga). You will be honoured and addressed with my name. You will attain popularity with the name of Pancalikesa. You shall receive the highest honour and could give blessings with my pleasure. Now depart to your destination. 
Under compliance with the words from Mahesvara, that demi-god immediately went to see all countries. The supreme holy state at north to Kalanjara and south to the Himalaya was the country where he finally settled down permanently. He became popular by the grace of Rudra. Lord Sankara also went to Vindhya mountain when he left that place. The sex-god reached there also and stared at Sankara. In order to defend him from his encounter, lord Sankara started running from there. The sex-god chased them and at the end of such a race lord Mahadeva entered into a dense forest known as Daruvana. The household hermits used to live there with their wives. Having seen lord Sankara there, the hermits saluted him with sheer obeisance and the lord asked for alms from them(यह किस प्रकार की भिक्षा है?!). All hermits kept mum and did not respond to Sankara. O Narada! lord Sankara then began to stool in all hermitages. Having seen Mahadeva enter into the asrama all, wives of Bhargava and Atreya except most chaste Arundhatl and Anusuya became sensuous and ejaculated. The enchanted, sensuous and passionate women of asrama then followed lord Mahadeva wherever he went. As the (she) elephants follow the intoxicated male-elephant, the wives of hermits began to run after lord Mahadeva and contravened all the rules of the household. O sage! Having seen such a phenomenon, Bhargava and Angirasa hermits blew a curse that his penis (linga) fell down on the earth.

Thursday, May 28, 2020

दक्ष-सृष्टि


दक्ष-सृष्टि बनाम कश्यप-सृष्टि

दक्ष-सृष्टि: - ब्रह्माण्डपुराण 2:02 में (चाक्षुस के बाद) ब्रह्मा ने दक्ष को सृष्टि के लिये आदेश किया. दक्ष ने मानस प्रयास से ऋषियों, देवताओं, मनुष्यों, सर्पों, राक्षसों, यक्षों, भूत-पिशाच, पक्षियों, जानवरों एवं पशुओं की रचना की. ये मानस रचनाएं आगे की सृष्टि नहीं बढा पाये. उन रचनाओं को शापित कर दिया. उसके बाद प्रजापति वीरण की पुत्री से विवाह कर साथ अनेक पुत्रियाँ उत्पन्न किया. सवाल उठता है, कि दक्ष ब्रह्मा से उत्पन्न पहले प्रजापति थे, तो वीरण या अन्य किसी के अस्तित्व का क्या अर्थ निकलता है? अतः दूसरी कहानी, ब्रह्मा द्वारा एक अंगूठे से दक्ष, और दूसरे से उसकी पत्नी के जन्म को हम अधिक तार्किक पाते हैं. दक्ष का वीरण के पुत्री असिक्नी से विवाह की कहानी बाद की बनावट है. दक्ष द्वारा अदिति की रचना वाली कहानी भी तार्किक है. उस अदिति से सारे देवता और सृष्टि के सृजन की कल्पना अधिक परिष्कृत है. लेकिन बाद में चलकर इसमें नैतिक समस्या यह उत्पन्न हो गयी कि दक्ष के अपनी रचना, अर्थात् पुत्री, अदिति से संतानोत्पत्ति की बात को कैसे स्वीकार किया जाये ! यह संकल्पना अधिक प्राचीन इसलिये है क्योंकि इस संकल्पना में ब्राह्मण पुरोहितों ने खुद को अलग नहीं किया था. ब्रह्मा की संकल्पना अपेक्षाकृत बाद की घटना है, क्योंकि इसकी जरूरत ब्राह्मणों के लिये अलग से सृष्टि-स्रोत साबित करने के लिये किया गया था. यहाँ भी वही समस्या उभर कर सामने आयी, जब ब्रह्मा द्वारा अपनी ही रचना, शतरूपा, को पत्नी रूप में रखे जाने पर आपत्ति किया गया.

वाराहपुराण 21:10 में कहा गया ‘तत्र दाक्षायणीपुत्राः सर्वे देवाः सवासवाः, वसवोऽष्टौ च रुद्राश्च आदित्या मरुतस्तथा’, अर्थात् इंद्र समेत आठों वसु, रुद्रगण, आदित्यगण, और मरुद्गण दाक्षायणी पुत्र हैं. दाक्षायणी का अर्थ दक्ष की पुत्री है. कहा यह गया है कि ब्रह्मा ने दक्ष को गौरी (दाक्षायणी) पुत्री रूप में प्रदान किया. और फिर यह कह दिया गया कि दक्ष अपने ‘दौहित्रों’ से काफी प्रसन्न हुआ. जाहिर है कि यहाँ नैतिकता के बंधन में फँसे हुए पुराण लेखक की लेखनी सच कहने में उलझ गयी ! यहाँ भी कश्यप का कोई उल्लेख नहीं है. जाहिर है कि यहाँ भी दक्ष द्वारा अपनी पुत्री से संतानोत्पत्ति (सृष्टि) का उल्लेख है. महाभारत आदिपर्व 95:07 में जो वंशावली दी गयी है ‘दक्ष- अदिति- विवस्वान- मनु------‘ का क्रम दिया गया है. यहाँ कश्यप का कोई उल्लेख नहीं है. इस प्रकार की वंशावली का अर्थ क्या हो सकता है? स्पष्ट है कि यहाँ संतति विस्तार का माध्यम वह स्त्री-पुरुष युग्म है, जिसमें पुरुष को पिता, स्त्री को उसकी पुत्री बताया गया है. इस अवधारणा में इंद्र आदि देवताओं को दक्ष और अदिति का पुत्र बताया गया. बाद में पिता और पुत्री से देवताओं के जन्म के नैतिक संकट को मिटाने के लिये एक नयी अवधारणा, कश्यप, को सामने लाया गया (मरीचेः कश्यपः पुत्रः कश्यपस्य सुरासुराः, जज्ञिरे नृपशार्दूल लोकानां प्रभवस्तु सः’). अर्थात् दक्ष की कन्या अदिति का विवाह कश्यप से दिखा कर न सिर्फ देवताओं को उनका संतान बताया गया, बल्कि असुर, दैत्य, दानव, समेत अन्य कई महत्वपूर्ण आर्येतर जनों की उत्पत्ति इस नयी अवधारणा में समाहित कर लिया गया. इसमें एक बात और ध्यान देने योग्य है कि सृष्टि की कहानी में दक्ष की भूमिका को बदलने का प्रयास आर्य सांस्कृतिक धार्मिक पृष्ठभूमि में इस चरित्र के महत्व को नीचे गिराना था. जबकि यज्ञ-संस्कृति में मानवीकृत ब्रह्मा की अवधारणा के पहले दक्ष सबसे महत्वपूर्ण अलौकिक चरित्र है.

कूर्मपुराण 14:63 में रुद्र द्वारा दक्स को शाप दिया गया कि ‘--------, स्वस्या सुतायां मूढात्मा पुत्रमुत्पादयिष्यसि’, अर्थात्, दक्ष नामक राजा अपनी पुत्री में संतानोत्पत्ति करेगा. और यह भी शाप दिया कि प्राचेत दक्ष इस प्रकार ब्राह्मण से क्षत्रिय हो जायेगा. वैसे अन्यत्र दस प्रचेताओं को क्षत्रिय भी बताया गया है. लेकिन पुराण लेखकों का भ्रम उन्हें बार बार उटपटांग वर्णन को बाध्य करता रहा. ब्रह्मा का पुत्र बताकर दक्ष को ब्राह्मण बताया गया, और पुनः शाप केंद्रित कहानी के माध्यम से जातिवादी धारणा का निवारण करने का प्रयास किया गया है. प्रश्न यह है कि दक्ष को रुद्र द्वारा शाप का अर्थ क्या है? हमें ध्यान रखना होगा कि शाप की अवधारणा वास्तव में गाली-गलौज, आलोचना, उलाहना, हिंसा को प्रकट करने के लिये हुआ है. रुद्र-पशुपति को धार्मिक महत्व दिये जाने की वकालत करने वाले पुरोहितों ने उस समय ‘दक्ष-अदिति’ युग्म से सृष्टि की शुरुआत की अवधारणा की आलोचना आरम्भ की. उस आलोचना में इस तात्विक प्रश्न को उठाया गया कि दक्ष अपनी पुत्री के माध्यम से सृष्टि की रचना कैसे कर सकता है? दक्ष और रुद्र के बीच प्रतिष्पर्द्धा दिखा कर दक्ष-अदिति वाली प्रचलित अवधारणा की निंदा की. इस प्रतिष्पर्द्धा आ अंत आज तक नहीं हो पाया है. रुद्र-पशुपति के समर्थकों द्वारा दक्ष को शाप दिया जाना अपने आप में यह पुख्ता सबूत है कि कश्यप-सृष्टि की कहानी बाद की जातिवादी ब्राहमणवादी अवधारणा है.

आर्य सांस्कृतिक परिवेश में सृष्टि की प्राचीन कहानी के पुनर्लेखन का यह एक उदाहरण है. सम्भव है कि प्रचेताओं से उत्पन्न संततियों से जुड़ी पुरानी कोई किम्वदंती रही होगी, जिसे यज्ञ-संस्कृति के प्रजापति दक्ष की अवधारणा से जोड़ा गया. यज्ञ-संस्कृति में अदिति पृथिवी का प्रतीक है, जो स्वयं दक्ष से उत्पन्न मानी गयी. इस लिहाज से दक्ष ने अपनी पुत्री में संतति उत्पन्न किया. दुनिया के अन्य संस्कृतियों में भी ऐसी कहानियाँ प्रचलित हैं जिसमें स्रष्टा ने अपने लिये पत्नी की रचना की. अतः आर्यों के मन में सृष्टि की इस अवधारणा का जन्म कोई बहुत अजीबोगरीब बात नहीं थी. प्रतिकात्मक अर्थ को भूल जाने पर भी, उस युग में ऐसा होना आदिम मानवों के लिये एक सहज बात थी. उत्पत्ति की कहानी में ब्रह्मा के चरित्र का सृजन एक बौद्धिक विकास की प्रक्रिया का परिणाम है. इस चरित्र की कल्पना के बाद दक्ष को ब्रह्मा के अंगुठे से उत्पन्न बता दिया गया. हालाँकि व्याख्या के माध्यम से कहानियों में छुपे हुए प्राचीन सामाजिक तथ्य को पूरी तरह से मिटाया नहीं जा सका.

ब्रह्मा से मरिचि, मरिचि से कश्यप, कश्यप और दक्ष की पुत्रियों से सभी प्रकार के जीव-जंतु. दक्ष की पुत्रियों को ‘लोकमातृ’ कहा गया. मेरी समझ में यह स्त्री से सृष्टि के आरम्भ की किसी आर्येतर अवधारणा को आर्यों की दक्ष-सृष्टि वाली अवधारणा के साथ मिलाने से कश्यप और मातृका वाली कहानी का जन्म हुआ. यह देखा गया है कि भारत में हम जैसे जैसे पश्चिम से पूरब की ओर बढते हैं समाज में मातृ प्रधानता बढता दिखाई देता है. सृष्टि की कहानी में परिवर्तन का इस घटना से सम्बंध होना बहुत सम्भव है. कश्यप-सृष्टि

ब्रह्माण्डपुराण 2:07 के अंतिम हिस्से में कुछ श्लोक निहातय ही आधुनिक स्वर लिये हुए हैं. कहा गया कि देवता की उत्पत्ति दक्ष की पुत्रियों, जो मनुष्य थीं, में हुआ. अतः सभी मन्वंतर में मनुष्य सभी प्राणियों में श्रेष्ठ है, ‘यस्माच्च संभवः कृत्स्नो देवानां मानुषेष्विह, मन्वन्तरेषु सर्वेषु तस्माच्छ्रेष्ठास्तु मानुषाः’. तात्पर्य कि दक्ष- अदिति- विवस्वान- मनु रेखा से इंद्र-पूजक आर्यों ने अपनी उत्पत्ति मानते हुए जिस श्रेष्ठता का दावा किया था, उस दावा को कुंठित करने के लिये ब्राह्मण पुरोहितों ने ब्रह्मा- मरिचि- कश्यप- अदिति, , ---- रेखा का आविष्कार किया. यह ब्राह्मण पुरोहितों की सर्वहारा चेतना थी, जिसने आर्यों के दैवी उत्पत्ति के सिद्धांत के दावे के उलट देवताओं के मानवीय उत्पत्ति का सिद्धांत प्रतिपादित किया. हालाँकि दक्ष और अदिति से सृष्टि की परिकल्पना में भी देवताओं के पार्थिव उत्पत्ति का भाव उपस्थित है. अदिति पृथ्वी है, और दक्ष, यज्ञ करने वाला पुरुष. पृथ्वी पर यज्ञ की स्थापना ही सृष्टि की शुरुआत है. ब्रह्मा, ब्रह्म और इससे मिलते जुलते शब्द का अर्थ किसी मानवीकृत चरित्र से नहीं है. यह बाद की घटना है कि ब्रह्मा को एक व्यक्ति के रूप में परिभाषित किया गया. सम्भवतः यज्ञ-संस्कृति में दक्ष उस पुरुष का प्रतीक है जो सृष्टि का कारण है, और यज्ञ सृष्टि का साधन. ब्रह्मा की अवधारणा दक्ष से ऊपर आरोपित किया गया. और फिर उसमें नई नई चीजे जुड़ती चली गयीं.

Thursday, May 21, 2020

प्राचीन क्षत्रिय कबीलों से निकले ऋत्विज वंश का वर्णन

प्राचीन क्षत्रिय कबीलों से निकले पुरोहित वंश का वर्णन 

सूर्यवंश से जुड़े-

- इक्ष्वाकु वंश में नाभाग और अम्बरीश के बाद एक कोई रथीतर हुए, जिनके वंशज, क्षत्रीय होते हुए भी आंगिरस क्षत्रोपेत द्विज हुए. (वि.पु. (4-02-09)
‘एते क्षत्रप्रसूता वै पुनश्चांग़िरसः स्मृताः, रथीतराणां प्रवराः क्षत्रोपेता द्विजातयः’. (वायुपुराण 88:07)
- अम्बरीश- युवनाश्व- हारीत. ‘तस्मात् हारीतः यत: अंगिरसः हारीताः’ (विष्णुपुराण 4:03:03)
- ‘हरितो युवनाश्वस्य हारिता शूरय स्मृता, एते ह्यंगिरस पुत्रा क्षत्रोपेतेता द्विजातयः’ (युवनाश्व का पुत्र हारीत, और उसका पुत्र सूर विख्यात हुए. ये महर्षि अंगिरा के पुत्र क्षत्रिय धर्मपरायण द्विजाति कहे जाते थे.) (वायुपुराण 88:73)
- वायुपुराण 88:79 में सत्यव्रत (त्रिशंकु), जिससे वसिष्ठों की शत्रुता रही, उसके पुत्र विष्णुवृद्ध की संतानों में अनेक अंगिरा गोत्रीय क्षत्रोपेत ब्राह्मण हो गये, ऐसा लिखा गया.
- त्रसदस्यु से उत्पन्न वंश परम्परा में भी आगे चलकर विष्णुबृद्ध की संतति अंगिरा के पुत्र क्षत्रिय मिश्रित द्विजाति वर्ण के हुए. (वायुपुराण 88:79)

चंद्रवंश से जुड़े-

- पुरुरवा- क्षत्रवृद्ध- सुहोत्र- काश्य, काश, गृत्समद (ऋषि)- सुचेत (इससे सुचेत नामक ब्राह्मण हुए, अनुशासनपर्व 30:61)
- गृत्समद- सुचेता- वर्चा- विहव्य- वितव्य- सत्य- संत- श्रवा- तम- प्रकाश- वागिंद्र- प्रमिति (+ घृताचि)- रुरु (+ प्रमद्वरा)- शुनक- शौनक -  महाभारत अनुशासनपर्व 30वाँ अध्याय (भार्गव गोत्रीय)
- विश्वामित्र- देवरात (शुनःशेप), मधुच्छंद, धनंजय, कृतदेव, अष्टक, कच्छप, हारितक. (कौशिक-गोत्र)
- अजमीढ- जह्नु- सिंधुद्वीप- बलाकाश्व- बल्लभ- कुशिक- गाधि- विश्वामित्र, सत्यवती) (अनुशासनपर्व 04) इस वंश में सिंधुद्वीप, विश्वामित्र, शुनःशेफ, मधुच्छंद, अष्टक आदि ऋषि हैं.
- पुरुवंशी अप्रतिरथ का पुत्र कण्व, और उसका मेधातिथि हुआ. इसी से काण्वायण द्विज हुए. (‘यतः काण्वायना द्विजा बभुवः’. वि.पु. 4-19-07)
- भरत की संतति में गर्ग से गार्ग्य और शिनि से शैन्य नामक क्षेत्रोपेता ब्राह्मण हुए. आगे चलकर भी इस वंश में कई लोग द्विज हो गये.(4-19-26)
- दुष्यंत- भरत- भरद्वाज (वितथ)- महावीर्य- दुरुक्षय- (त्रय्यारुणि, पुष्करिण्य, कपि, तीनों बाद में ब्राह्मण हो गये) (द्वाज- दो पिता से उत्पन्न) (वि.पु., 4-19--)
- हर्यश्व- मुद्गल, सृजय, बृहदिषु, यवीनर, काम्पिल्य (पांचाल कहलाये)
मुद्गल से (मौद्गल्य नामक क्षत्रोपेत ब्राह्मण) (वि. पु. 4-19-59)
(अग्निपुराण 278:20 में वंशक्रम ऐसे है, पुरुजात- बाह्यश्व- मुकुल, सृन्जय, बृहदिषु, यवीनर, कृमिल.)
‘मुकुलस्य तु मौकुल्याः क्षत्रोपेता द्विजातयः,-----‘. (अग्निपुराण 278:21)
- वायुपुराण 99:198 में लिखा है कि मुद्गल के वंशज क्षत्रिय गुणधर्म वाले ब्राह्मण हुए. कण्ठ (कण्व) और मुद्गल के वंशज अंगिरस गोत्र में सम्मिलित हो गये.
- (वायुपुराण 99:206, दिवोदास- मित्रयु (ब्रह्मिष्ठ)- च्यवन- सुदासु- सहदेव- सोमक- जंतु- अजमीढ-,,,,, पृषत्. मैत्रेयवंशी भार्गव गोत्रीय ब्राह्मण हुए.)
इस पृषत के पुत्र द्रुपद से द्रोण की शत्रुता थी. और द्रोण को कई जगह भार्गवों से सहायता लेता हुआ दिखाया गया है. द्रोण का जन्म भरद्वाज नामक अस्त्रवेत्ता के एक घृताची नामक अप्सरा के संसर्ग से हुआ. अस्त्रवेत्ता को बाद में ब्राह्मण सिद्ध करने का क्या अर्थ हो सकता है ? विदित रहे कि यह भरद्वाज कोई और नहीं स्वयं भरत के गोद लिये पुत्र वितथ थे, जिनसे सारा कुरुवंश निकला. इस प्रकार द्रोण का जन्म अगर भरद्वाज कुल से जुड़ा था तो वह कौरवों के सगोत्रीय रक्त सम्बंधी हुए. पुराणों के पुनर्लेखन में इन सारे तथ्यों को गड्डमड्ड करके छुपाकर द्रोण को ब्रह्मण दिखाने का प्रयास किया गया है. (आदिपर्व 63:106, 130:37 (द्रोण में ऋषि के वीर्य से द्रोण का जन्म) भरद्वाज के मित्र राजा प्रिषत थे. प्रिषत के पुत्र द्रुपद हुए. द्रुपद द्रोण का मित्र हो गया. कृप की बहन का विवाह द्रोण से हुआ. द्रुपद द्वारा दोण का तिरष्कार. द्रोण का वर्ण श्याम था (आदिपर्व 130:20). द्रोण द्वारा क्षत्रिय बल को धिक्कारने वाली बात का उल्लेख ( आदिपर्व 130:23). सींकी को अभिमंत्रित कर अंगुठी को निकालना. (आदिपर्व 67:69)   
 ‘ब्रह्मक्षत्रस्य यो योनिर्वंशों राजर्षिसत्कृतः,
क्षेमकं प्राप्य राजानं संस्थानं प्राप्स्यसे कलौ.’ (विष्णु पुराण, 4-21-18)
अर्थात, ‘जो वंश ब्राह्मण और क्षत्रियों की उत्पत्ति का कारण स्वरूप तथा नाना राजर्षियों से विभाजित है, वह कलियुग में राजा क्षेम के उत्पन्न होने पर समाप्त हो जायेगा’.
‘ब्रह्मक्षत्रस्य यो योनिर्वशो देवर्षिसत्कृतः, क्षेमकं प्राप्य राजानं संस्थास्यति कुलौ युगे.’ (मत्स्य पुराण 50:88)
भलंदन, वत्स, संकील को वैश्य ऋषि बताया गया है. (ब्रह्माण्डपुराण 32:121)
चाक्षुश मनु से ब्राह्मण क्षत्रिय का प्रवर्त्तक (ब्रह्माण्डपुराण 36:102)
‘काशः शलश्च द्वावेतौ तथा गृत्समदः प्रभुः, पुत्रो गृत्समदस्यापि शुनको यस्य शौनकः.’
ब्राह्मणाः क्षत्रियाश्चैव वैश्याः शूद्रास्तथैव च, शलात्मजः आर्ष्टिसेणस्तनयस्य काश्यपः.’ (ब्रह्मपुराण 09:33, 34)
‘ब्रह्मक्षत्रादयः तस्मान् मनुः जात अस्तु मानवाः, ततः अभवन् महाराज ब्रह्म क्षत्रेण संगतम्’. (आदिपर्व 75:14)
क्षत्रिय-ब्राह्मण सम्बंध – आदिपर्व 136:14 (दुर्योधन ने भीम से कहा), आदिपर्व 81:19 (देवयानी ने ययाति से कहा, “संसृष्टं ब्रह्मणा क्षत्रं क्षत्रेण ब्रह्म संहितम, ऋषिश्चाप्यृषिपुत्रश्च नाहुषांग़ वहस्व माम”)

Sunday, May 10, 2020

दुष्यंत की कहानी

दुष्यंत की कहानी
दुष्यंत की कहानी

मात्स्यपु.27:09 और  वाय.पु.99:129 में दुष्यंत से जुड़ी वंशावली इस प्रकार है,
अप्रतिरथ (इलीन?)- कण्व और ऐलीन. कण्व- मेधातिथि (काण्वायन द्विज्). ऐलीन- दुष्यंत एवं अन्य. 
भाग.पु.09:20:06 रंतिभार- सुमती, ध्रुव, अप्रतिरथ. अप्रथिरथ- कण्व- मेधातिथि. सुमति (ऋभ?)- रैभ्य- दुष्यंत. अर्थात् मात्स्य, वायु, और भागवत पुराणों में थोड़ा अंतर है. गौरतलब है कि हर ग्रंथ में दुष्यंत और कण्व निकट रक्त सम्बंधी बताये गये हैं.  
आदिप.70:07 में दुष्यंत ने खुद को इलिलपुत्र कहा है. 
आदिप.70:23 में ‘अप्रतिरथ’ शब्द का प्रयोग दुष्यंत के लिये हुआ है. और इसके गीताप्रेस और किशारीमोहन के अंग्रेजी अनुवाद में भूल है. पौराणिक वंशावलियों पर ध्यान देने से यह समझ आता है  कि दुष्यंत और कण्व नजदीकी चचेरे भाई हैं. दुष्यंत और शकुंतला प्रसंग से जुड़े इस अध्याय में कण्व को काश्यप गोत्रीय बताकर उसके आश्रम का वर्णन उसी अनुसार किया गया है. ऐसी मनगढंत कहानियों का उद्देश्य समझना बहुत मुश्किल नहीं है. अप्रतिरथ के कुल में उत्पन्न दुष्यंत राजा के रूप में चित्रित हैं, तो कण्व सूक्तों के रचयिताओं में प्रमुख है. तथ्यों के आधार पर यह स्पष्ट होता है कि शकुंतला कण्व की पुत्री थी, जिसके साथ दुष्यत का यौन सम्बंध स्थापित होने से एक बच्चे का जन्म हुआ, जिसे भरत कहा गया. इस प्रकार शकुंतला और दुष्यंत आपस में रक्त सम्बंधी हुए. लेकिन जातिवादी सोच के तहत पौराणिक लेखकों ने एक को क्षत्रिय तो दूसरे को तथाकथित काश्यप गोत्रीय ब्राह्मण बताया. शांतिप.29:49 में कण्व को दौष्यंति भरत का ऋत्विज बताया गया है. इससे पता चलता है कि उस कबीलाई युग में निकट सम्बंधी ही ऋत्विज कर्म किया करते थे.
दुष्यंत शब्द पर गौर किया जाना जरूरी है. संस्कृत में एक शब्द है ‘दूषय’, जिसका अर्थ है किसी महिला के सतीत्व या सम्मान को नष्ट करना, उसे अपवित्र करना. शकुंतला से जुड़ी इस घटना से स्पष्ट है कि इस व्यक्ति ने शकुंताला के कौमार्य को भंग किया था. सभ्यता के विकास के क्रम में इस क्षत्रिय चरित्र को उद्दात्त बनाया गया.   
देखा जा सकता है कि शकुंतला और दुष्यंत की इस कहानी में अनेक झूठ बोले गये. क्यों? 
पहली बात कि कण्व का ऋग्वेद का एक महत्वपूर्ण ऋषि होना जातिवादी व्यवस्था में उसे जातिगत ब्राह्मण साबित करने वाली प्रेरणा बनी. आदिपर्व में दुष्यंत का आख्यान कहने का उद्देश्य अध्याय 68:06 में ही प्रकट कर दिया गया है. ‘न वर्णसंकरकरो न कृष्याकरकृज्जनः, न पापकृत् कश्चित् आसीत् तस्मिन् राजनि शासति.’  अर्थात् दुष्यंत के राज्य में ‘न तो वर्णसंकर उत्पन्न होते थे, और न कृषक कृषि कर्म करते थे, न कोई पाप करने वाला था’. वर्णसंकर शब्द से भयभीत लोगों ने धर्मशास्त्रों की रचना की. ब्राह्मण पुरोहित इसमें बढ-चढ कर हिस्सा ले रहे थे. आदिप.75:15 कहता है ‘ब्राह्मणा मानवाः तेषां सांगं वेदधारयन्,--‘, अर्थात् मानवों में ब्राह्मण अंगों समेत वेद धारण करते थे’. अतः वेद पर एकाधिकार साबित करना सबसे महत्वपूर्ण एजेंडा था. 
लेकिन कण्व को काश्यप गोत्रीय ब्राह्मण साबित करने के लिये साहित्य रच लेने से समस्या और उलझ जाती. कण्व को आश्रम-निवासी निःसंतान ब्रह्मचारी बता दिया गया (आदिप.71:17).  क्योंकि धर्मशास्त्रीय प्रावधानों के तहत एक ब्राह्मण कण्व की पुत्री का विवाह क्षत्रिय दुष्यंत से कैसे सम्भव था? वही वर्णसंकरता का संकट, वह भी प्रतिलोमात्मक ! एक परेशानी और, कि धर्मशास्त्रों के ज्ञाता दुष्यंत के इतने निकट रक्त सम्बंध में वैवाहिक सम्बंध को मान्यता कैसे दिया जाये? गुप्त-काल तक जाति आधारित वर्ण-व्यवस्था इतना पुख्ता हो चुका था कि रघुवंश11:64 में भार्गव राम का जनेऊ धारण ब्राह्मण पिता, और धनुष धारण करना उसकी क्षत्रिय माता की पृष्ठभूमि में दिखाया गया है.  
इसके लिये विश्वामित्र और मेनका की अलौकिक कहानी रची गयी. वैसे बु.च.04:20 और वा.रा.4:35:07 में विश्वामित्र को घृताचि के सम्बंधित किया गया है. शकुंतला को क्षत्रिय विश्वामित्र से उत्पन्न बताकर कण्व की पालित पुत्री बनाया गया. क्योंकि विश्वामित्र को पौराणिक कहानियों में वसिष्ठ से शत्रुता के कारण जातिगत क्षत्रिय माना जा चुका था. 
झूठ के जाल का बुनाव कितना ही विस्तृत हो, सच छुप नहीं पाता. विभिन्न पौराणिक स्रोतों से वह सच निकल आया है. पौराणिक लेखक यह स्वीकार करने को तैयार नहीं थे कि वो भी अतीत के उस क्षत्रिय कबीलाई संस्कृति से उत्पन्न थे, जब कृषि संस्कृति का विकास नहीं हुआ था, जैसा कि ऊपर श्लोकांश में ‘न कृष्याकरकृज्जनः’. लेकिन इस श्लोकांश का अर्थ अनुवादक ने यह लगा दिया कि दुष्यंत के राज्य में भोजन के लिये कृषि की जरूरत ही नहीं थी ! यह समझने का प्रयास नहीं किया गया, या इसे नजरंदाज किया गया कि वह आर्यों की अर्द्ध-घुमंतु सामाजिक अवस्था थी. 
और श्लोक में पापकर्म का उल्लेख है, तो वास्तविकता यह है कि उस युग में बलात्कार तक किसी अपराध की श्रेणी में नहीं था. दुष्यंत ने शकुंतला से यौन सम्बंध स्थापित किया. और जब बच्चा हुआ, तो उसे किसी हाल में स्वीकार करने को तैयार नहीं था. जैसे तैसे मामले को निपटाया गया. इसका पूरा विवरण आदिप. के इन अध्यायों में है. इस तथ्य से तो आज भी बहुत सारे लोग नाराज हो जायेंगे. आदिप.74:02 दुष्यंत शकुंतला के विवाह के तीन वर्ष बाद भरत का जन्म हुआ, ‘--- त्रिषु वर्षेषु पूर्णेषु दीप्तानलसमद्युतिम्’. आदिप.63:86 किसी कन्या को गभवती बनाकर छोड़ देने का ऐसा ही एक उदाहरण पराशर द्वारा सत्यवती को यमुनाद्वीप में छोड़ देना (‘न्यस्तो द्वीपे’) था.

#दुश्यंत‌कीकहानी

Thursday, May 7, 2020

जीवन, समय, और कर्मकांंड

आज हम व्यक्तिगत या सार्वजनिक तौर पर जो कुछ भी करते हैं, वह प्राचीन विकासक्रम में कभी न कभी किसी न किसी अनुष्ठान का हिस्सा रहा है. जीवन की दिनचर्या में सहज होकर चीजें अलौकिक से लौकिक या सांसारिक हो जाती हैं. यहीं अलौकिक से लौकिक का विकासक्रम रहा है. आज हम किसी भोज का आयोजन करते हैं तो उससे जुड़ी तैयारी में जाने कितनी ही कड़ियाँ होती हैं, जो अलग अलग प्रकार के समुदायों में अलग अलग प्रकार से अंजाम दी जाती हैं. आजकल बड़े शहरों में आयोजन का सारा दायित्व विशेषज्ञता प्राप्त व्यावसायिक संस्था पर होता है. पहले ऐसे आयोजन समुदायों के भीतर आपसी सहयोग से होता था. आयोजन की रूपरेखा, आवश्यक सामान का जुगाड़, आमंत्रित लोगों के रहने खाने की व्यवस्था, अलग अलग प्रकार आमंत्रितों की अलग अलग व्यवस्था, लोगों को निमंत्रित करना, सब समुदाय के भीतर कार्यविभाजित तरीके से होता था. हर कार्य के लिये अलग प्रकार के लोग हुआ करते थे. लोगों का जीवन प्रकृति से निकट था, आयोजन के समय निर्धारण में भी प्राकृतिक घटनाओं की बड़ी भूमिका थी. आसपास उपलब्ध संसाधन अनुष्ठान आयोजन में प्रयुक्त चीजों को प्रभावित करते थे.   
अनुष्ठानों के इस आयोजन को हम जैसे जैसे समय में पीछे की ओर ले जाते हैं, एक स्तर पर चीजें अगर सहज होती नजर आती हैं, तो दूसरे स्तर पर क्लिष्टता के अलग प्रकार हमारे सामने प्रकट होते हैं. आज जो चीजें बिल्कुल लौकिक महत्व की हैं, आज से सैकड़ों वर्ष पूर्व उनके साथ गहन कर्मकाण्ड जुड़े थे. मसलन, यज्ञ के लिये खरही काटना होता था, तो उसके साथ भी एक कर्मकाण्ड जुड़ा था. उसके लिये शुभ दिन, मुहूर्त, उसे काटने के लिये किसी सौभाग्यशाली व्यक्ति, कुछ मंत्र, कुछ तौर तरीके की जरूरत होती थी. लोग जब पंक्ति में बैठकर खाते, तो भोजन शुरु करने का कर्मकाण्ड होता था. कौन सी चीज पहले , और कौन सी बाद में परोसी जायेगी, इसका भी कर्मकाण्डीय अर्थ होता था. कौन पहले खायेगा, कौन बाद में, यह भी कर्मकाड़ का हिस्सा था. विशिष्ट जन को भोजन के लिये आग्रह करने का अपना खास तौर तरीका हुआ करता. और इन तमाम छोटी छोटी चीजों को कहने, आदेश करने, मना करने, अनुरोध करने, विनती करने से जुड़ी चीजों को ही मंत्र कहा जाता था. वे मंत्र बद्धमूल तरीके से समुदाय के पुरोहितों द्वारा संकलित, संगृहित, सुरक्षित रखे जाते, क्योंकि इसी प्रकार किसी आयोजन से जुड़ी तैयारियों की मानक रूपरेखा को अगली पीढी के लिये सुरक्षित किया जा सकथा था. 
समुदाय जब भौतिक दृष्टि से बदलता है, तो अतीत की चीजें धार्मिक कर्मकाण्डों के रूप में उसके जीवन में बची रह जाती हैं. लम्बी परम्परा से उपजे धार्मिक कर्मकाण्ड लोगों के लिये श्रद्धा की चीज होती हैं. श्रद्धा इसलिये भी कि उसके माध्यम से अतीत से जुड़ा हुआ महसूस होता है. इतिहास लेखन युग से पहले समुदाय इसी प्रकार अपने अतीत से जुड़ने का प्रयास करते थे.

Sunday, April 12, 2020

दक्ष-रुद्र-गौरी

दक्ष नामक राजा ने अपनी पुत्री में संतानोत्पत्ति की. ‘--------, स्वस्या सुतायां मूढात्मा पुत्रमुत्पादयिष्यसि. (कूर्मपुराण 14:63) (रुद्र का शाप, कि ब्राह्मण से क्षत्रिय हो जाना, और अपनी पुत्री में संतानोत्पत्ति ! ब्रह्मा का पुत्र बताकर दक्ष को ब्राह्मण बताया गया, और पुनः शाप केंद्रित कहानी के माध्यम से जातिवादी ब्राह्मणवाद की कुंठा का निवारण करने का प्रयास किया गया है. प्राचीन कहानी के पुनर्लेखन का यह एक उदाहरण है. पुरानी कहानी यह होगा कि प्रचेतों से उत्पन्न दक्ष ने अपनी पुत्री में संतति विस्तार किया था. और यह आदिम मानवों के लिये एक सहज घटना थी. उत्पत्ति की कहानी में ब्रह्मा के चरित्र का सृजन एक बौद्धिक विकास की प्रक्रिया का परिणाम है. इस चरित्र की कल्पना के बाद दक्ष को ब्रह्मा के अंगुठे से (या प्राण से) उत्पन्न बता दिया गया. मगर कहानियों में छुपे हुए तथ्यों को पूरी तरह से मिटाया नहीं जा सका.)
दाक्षायणीपुत्रा सर्वे देवाः सवासवाः, --------‘ (दाक्षायणी का अर्थ दक्ष की पुत्री है. यहाँ भी दक्ष द्वारा अपनी पुत्री से संतानोत्पत्ति (सृष्टि) का उल्लेख है. रुद्र को दी गयी गौरी ('- गौरीनाम्नीं स्वयं देवीं भारतीं तां ददौ पिता') को पुनः ब्रह्मा द्वारा पुत्री रूप में दक्ष को प्रदान किया गया; यही दाक्षायणी है. इससे जो अर्थ निकलता है, वह तथाकथित नैतिक बंधन वाले को असहज कर देता है. इससे यह संकेत भी मिलता है, कि रुद्र गौरी से संतान उत्पत्ति में अक्षम रहे थे, और उसी गौरी से दक्ष ने अपनी संतति विस्तार किया. रुद्र और दक्ष के बीच शत्रुता के पीछे असल कारण यह रहा होगा ! प्राचीन काल में एक ही स्त्री एकाधिक पुरुषों द्वारा संतान प्राप्ति के अनेको उदाहरण पाये जाते हैं. और इस क्रम में स्त्री के लिये प्रतिष्पर्द्धा और शत्रुता एक आम बात रही होगी. इस प्राचीन कहानी को बाद में अलग प्रकार से नया रूप दिया गया.  दक्ष‌-रुद्र ) (वाराहपुराण 21:10)
{ब्रह्मा का अपनी पुत्री (ब्रह्माणी) से  या दक्ष का अपनी पुत्री (दाक्षायणी) से संतानोत्पत्ति के नैतिक प्रश्न पर मत्स्यपुराण के चौथे अध्याय में विचार किया गया है, कि क्यों ब्रह्मा की संतानों को आपस में विवाह करने की अनुमति मिली? और कहा यह गया कि देवताओं की बात देवता ही समझें ! आगे शतरूपा को स्वायम्भुव मनु (अधिपुरुष) की पत्नी बताया गया है. विष्णुपुराण 1:07:17 में शतरूपा को स्वायम्भुव मनु की पत्नी बताया गया है. मत्स्यपुराण 04:33 में अनंता को स्वायम्भुव मनु की पत्नी बताया गया है; क्योंकि शतरूपा को तो ब्रह्मा के साथ जोड़ दिया गया था !! तमाम तरह के उदाहरणों में यह एक है जिससे स्पष्ट हो जाता है कि लोक कथाओं को अलग अलग लेखकों ने अपनी सोच के अनुसार पुराणों के अपने अपने संकलनों में प्रस्तुत कर दिया. वैसे शतम् को अनंत भी कहा गया है (आदिपर्व 216:07- शत और शतसहस्त्र अनंत संख्या के वाचक हैं.) ब्रह्मा को एक व्यक्ति के रूप में कल्पित किये जाने से पहले मनु ही सृष्टि का प्रथम पुरुष रहा होगा, और अनंत रूपों वाली, अर्थात् शतरूपा को उसकी पत्नी बताया गया होगा. ब्राह्मणवादी परम्परा के सशक्त होने के साथ ब्रह्मा की व्यक्तिरूप अवधारणा को नई नई कहानियों के माध्यम से स्थापित किया गया.}
(प्राचीन कथाओं में प्रतीकों के माध्यम से बातों को कहने का चलन रहा है. ब्रह्मा, रुद्र, दक्ष, गौरी जैसे प्रतीकों के तौर पर ग्रहण कर हम चीजों को अलग प्रकार से समझ सकते हैं. ब्रह्म्, ऋचाओं में अभिव्यक्त प्रार्थानाओं, स्तुतियों, आवाहनों, एवं मंत्रों को कहा गया है. उसपर आधारित सृष्टि सम्बंधी अवधारणा में देवताओं को छंदों से उत्पन्न माना गया. उन छंदों में आबद्ध ऋचाओं, अर्थात् ब्रह्म्, का मानवीकरण करके ब्रह्मा की अवधारणा सामने आयी. यही ब्रह्मा सृष्टि का प्रथम कारक के रूप में देखा गया. ऋचाओं, अर्थात् ब्रह्म् के माध्यम से यज्ञ में देवताओं का आह्वान होता था. और यज्ञ को ही सृष्टि की उत्पत्ति का कारक माना गया है.
अतः मानवीकृत ब्रह्म् या ब्रह्मा के मन में सृष्टि को लेकर उहापोह की स्थिति होने से क्रोध और क्षोभ ('-- कोपात्संजज्ञे स च रुद्रः प्रतापवान्, --) उत्पन्न होता है. वही क्रोध रुद्र का मानवीकृत रूप में अभिव्यक्त है. गौरी को ऋचाओं की अभिव्यक्ति की देवी का प्रतीक कहा जा सकता है . गौरी, भारती, सर्वशुक्ला आदि सरस्वती के पर्याय हैं. सरस्वती, मुख से उच्चारित शुभ ध्वनियाँ हैं. उन ध्वनियों से ऋचाओं का जन्म हुआ है. ऋक् और यज्ञ के युग में सरस्वती के माध्यम से तमाम दैवी शक्तियों को प्रभावित किया जा सकता था. ऋचाओं में अभिव्यक्त मंत्रों के माध्यम से ही देवताओं को शौर्य, शक्ति, ऐश्वर्य, आरोग्य, बल प्राप्त होता था. ब्रह्मा के  क्रोध से उत्पन्न रुद्र, गौरी, अर्थात् ऋचाओं एवं मंत्रों, के माध्यम से यज्ञ संस्कृति को विकसित नहीं कर सकता था. क्योंकि रुद्र नकारात्मक प्रतीक है. जीवन का अंत है. उससे सृष्टि का आरम्भ नहीं दर्शाया जा सकता. इसके विपरीत दक्ष (दक्षता), यज्ञ संस्कृति के विकास और विस्तार के माध्यम से सृष्टि के सबसे महत्वपूर्ण प्रजापति का प्रतीक है. यह यज्ञ संस्कृति की रचनात्मकता का मानवीयकरण है. दक्ष, कर्त्ता है, गौरी माध्यम है, और यज्ञ आधारित सांस्कृतिक जीवन आर्यों का संतति विस्तार है. यह उस इतिहास को उद्घाटित करता है, जिसमें यज्ञ आधारित जीवन यापन करने वाले लोगों ने भारत में अपना वंश विस्तार किया.
रुद्र का पुनरुत्थान उस नयी संस्कृति का द्योतक है, जिसे हम रुद्र-पाशुपत मत के फैलाव के रूप में पाते हैं. पुरोहितों के एक वर्ग ने जब पशुबलि आधारित यज्ञ संस्कृति को अपने आर्थिक सामाजिक हितों के विरुद्ध पाया, उन्होंने ऐसे यज्ञ का विरोध करना शुरु किया जिसमें गौवंश की होती थी. इस मत ने गौरी अर्थात् सती को उस उज्ज्वल सत्य का प्रतीक माना, जो बदले हुए सामाजिक आर्थिक और सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य में यज्ञ की दक्षता से अलग हटकर रुद्र-पशुपति केंद्रित नयी धार्मिकता के प्रति समर्पित होने की घोषणा करता है. वाराहपुराण के इस कहानी में दक्ष और रुद्र की शत्रुता वर्गीय हितों के टकराव या संघर्ष का प्रतीक है. बदली हुई परिस्थितियों में रुद्र-पाशुपत मतावलम्बी पुरोहितों ने रुद्र द्वारा दक्ष को शाप दिये जाने की कल्पना की. यह शाप पशु-बलि आधारित यज्ञ संस्कृति की निंदा का प्रतीक है. निंदा की तीक्ष्णता को हम गौरी या सती, अर्थात् धार्मिक सत्य द्वारा को रुद्र के पक्ष में स्वयम् को भस्म किये जाने के रूप में पाते हैं. धार्मिक सत्य की दावेदारी का नया मानदण्ड रुद्र-पाशुपत मत की दावेदारी में प्रकट हुई. और उस दावेदारी की घोषणा को हम ब्रह्माण्डपुराण 1:13:60 में पाते हैं, जहाँ सत्य का मानवीकृत रूप सती स्वयम् को हमेशा रुद्र से जुड़े होने की बात करती है.
अतीत की सामाजिक सांस्कृतिक प्रतिष्पर्द्धा और संघर्ष ऐसी कहानियों के माध्यम से ही पौराणिक ग्रंथों में अभिव्यक्त हुआ है. धीरे धीरे, बाद के समय में कम रचनात्मक क्षमता वाले लोगों ने अपने सीमित वर्गीय हितों की रक्षा करने, उसे और अधिक फैलाव देने के लिये प्रतीकात्मकताओं के निहित अर्थों को भुला दिया.
x